गौरव-आकांक्षा के तलाक पर अनुज सचदेवा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ''मुझे नहीं लगता वो...

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 11:12 AM (IST)

नारी डेस्क : टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरें इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के प्रीमियर में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक की प्रक्रिया में हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इस पूरे मामले पर गौरव खन्ना के करीबी दोस्त और अभिनेता अनुज सचदेवा का बयान सामने आया है।

क्या बोले अनुज सचदेवा?

अनुज सचदेवा ने हाल ही में पॉडकास्टर विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में गौरव और आकांक्षा के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए भी काफी चौंकाने वाली थी और उन्हें इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी।

'9 महीने से अलग रहने की बात नहीं पता थी'

अनुज ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं मालूम था कि गौरव और आकांक्षा पिछले कई महीनों से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा के बयान के बाद उन्होंने खुद गौरव से बात की। अनुज के मुताबिक, गौरव ने उनसे कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आकांक्षा इस निजी जानकारी को सार्वजनिक रूप से साझा कर देंगी।

'ऑडियंस की अटेंशन के लिए किया गया हो'

इंटरव्यू के दौरान अनुज ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों के बीच अलगाव की वजह बच्चे न होना है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से गौरव और आकांक्षा का निजी मामला है और इसके असली कारण वही बेहतर जानते हैं। अनुज ने कहा, "चूंकि आकांक्षा ने इस बात का खुलासा एक रियलिटी शो में किया है, इसलिए मुझे लगता है कि हो सकता है यह शो में ऑडियंस की अटेंशन पाने के लिए किया गया हो।" हालांकि उन्होंने इसे केवल अपनी व्यक्तिगत राय बताया और किसी तरह का दावा नहीं किया।

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया था खुलासा

'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। उनके इस बयान ने फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों को हैरान कर दिया।

गौरव खन्ना ने क्या कहा?

आकांक्षा के खुलासे के बाद गौरव खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "वह अभी भी मेरी पत्नी हैं और मैं हमेशा उनका सम्मान और समर्थन करूंगा।" गौरव के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और फैंस ने उनकी परिपक्वता (Maturity) की सराहना की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static