इस शहर में महज 4 घंटे की बारिश से डूबे कई इलाके, ट्रैफिक जाम से थमी रफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:33 PM (IST)

नारी डेस्क : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। महज चार घंटे की बारिश में मुंबई के कई इलाकों में 100 से 160 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। BMC के मुताबिक, रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुई भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। हालात इतने बिगड़ गए कि अंधेरी सबवे को एहतियातन बंद करना पड़ा, जबकि कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उपनगरों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
मुलुंड के वीणा नगर में 160.4 मिमी बारिश
वर्सोवा में 156.8 मिमी बारिश
मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर स्कूल क्षेत्र में 123.4 मिमी बारिश
पवई के पसपोली नगर विद्यालय क्षेत्र में 122 मिमी बारिश
मुलुंड के मिठागर नगर विद्यालय क्षेत्र में 120.8 मिमी बारिश
एस वार्ड कार्यालय क्षेत्र में 120.6 मिमी बारिश।

PunjabKesari

पश्चिमी उपनगरों में भी बरसे बादल

पश्चिमी उपनगरों में भी भारी बारिश दर्ज की गई।
वर्सोवा पंपिंग स्टेशन: 121.6 मिमी
मरोल दमकल केंद्र: 108.4 मिमी
ओशिवारा के प्रतीक्षा नगर विद्यालय क्षेत्र: 108 मिमी
अंधेरी के मालपा डोंगरी क्षेत्र: 104 मिमी

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

जलभराव से प्रभावित हुई आवाजाही

लगातार हुई बारिश के चलते मुलुंड स्थित एलबीएस रोड और अंधेरी सबवे के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और लंबी देरी का सामना करना पड़ा।

शहर में हुई मध्यम बारिश

मुंबई शहर के कई हिस्सों में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।
माटुंगा: 53.4 मिमी
रावली कैंप: 46.72 मिमी
दादर दमकल केंद्र: 45.6 मिमी
मालाबार हिल: 37.2 मिमी
नायर अस्पताल क्षेत्र: 33.77 मिमी

यें भी पढ़ें : हेल्दी समझकर खा रहे हैं बासी चावल तो जानें पूरी सच्चाई

प्रशासन का अलर्ट 

भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने का काम तेज कर दिया गया है और नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static