तबाही के बीच चमत्कार! 18 दिन के बच्चे ने लड़ी लंबी लड़ाई, 32 घंटे बाद भी भूकंप के मलबे से निकला जिंदा
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 10:04 AM (IST)
नारी डेस्क: उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों की तबाही के बीच बचाव का एक अद्भुत मामला सामने आया, जिसने इस त्रासदी के समय में उम्मीद की एक किरण जगाई। मलबे में दबी एक इमारत से 32 घंटे बाद 18 दिन के बच्चे को जिंदा बचाया गया और बाद में उसे उसके पिता से मिलाया गया। इसके 90 मिनट बाद बचाव दल बच्चे की मां को भी मलबे से बाहर निकालने में कामयाब रहा। इस परिवार का बच निकलना इस आपदा के दौरान सबसे दिल को छू लेने वाली कहानियों में से एक बन गया।
An 18-day-old baby rescued from the earthquake ruins in Venezuela and reunited with his dad. 🥹
— CommonMan659 (@DheeraKL) June 27, 2026
The raw emotion and joy in this room is overwhelming. No words can describe what that father is feeling right now. A genuine miracle. pic.twitter.com/f1nQRNFuYX
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दिल को छू लेने वाले रेस्क्यू वीडियो में बचावकर्मी मलबे के बीच से बच्चे को निकालकर उसके पिता को सौंपते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को abc7chicago ने शेयर किया है, जिसे मूल रूप से @djaurelio ने पोस्ट किया था। बच्चे के पिता को लगा था कि उनका परिवार खो गया है, लेकिन बच्चे को जिंदा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी ज़ाहिर की। माना जाता है कि बच्चा मलबे के नीचे फंसा हुआ था, जब तक कि सर्च ऑपरेशन में उसे ढूंढ नहीं लिया गया।
बच्चे को बचाने के बाद, सर्च टीमों ने मलबे के नीचे खुदाई जारी रखी और लगभग डेढ़ घंटे बाद बच्चे की मां को भी बचा लिया। मां और बच्चे लोग भूकंप से हुई तबाही के बीच घर गिरने के बावजूद मां और बच्चे के ज़िंदा बच जाने को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने बचाव दल की बहादुरी और लगन की तारीफ़ की है, वहीं दूसरों ने मां और बच्चे के ज़िंदा बचने पर राहत की सांस ली है। यह बचाव कार्य ऐसे समय में हुआ है जब वेनेज़ुएला के लोग दो ज़बरदस्त भूकंपों के असर से जूझ रहे हैं। इन भूकंपों ने वेनेज़ुएला के कई इलाकों में घरों, अपार्टमेंट और दूसरे बुनियादी ढाँचों को तबाह कर दिया है। हज़ारों बचावकर्मी और स्वयंसेवक दिन-रात मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में लगे हैं।

