दुनिया को अलविदा कह गया 32 साल का यह सिंगर, हेलीकॉप्टर क्रैश में गई जान

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 09:17 AM (IST)

नारी डेस्क: ब्राज़ील से दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम रियो डी जनेरियो में हेलीकॉप्टर क्रैश में 32 साल के सिंगर ओलिवर ट्री की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह हवा में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर के बाद मारे गए छह लोगों में ट्री भी शामिल थे। इस घटना से दुनिया भर के उनके प्रशंसक सदमे और दुख में हैं। इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स वाले इस म्यूज़िशियन ने 24 अप्रैल को अपना नया स्टूडियो एल्बम 'लव यू मैडली हेट यू बैडली' (Love You Madly Hate You Badly) रिलीज़ किया था। 
PunjabKesari

CNN ब्राज़ील के अनुसार, रविवार, 14 जून को रियो डी जनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में मारे गए छह लोगों में यह सिंगर भी शामिल थे। "लाइफ गोज़ ऑन" और "मिस यू" जैसे गानों के लिए मशहूर ट्री 32 साल के थे। CNN ब्राज़ील के अनुसार, मरने वाले छह लोगों में एक हेलिकॉप्टर में सवार पांच लोग और दूसरे विमान का पायलट शामिल था।

PunjabKesari
 रियो डी जनेरियो के मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि एक हेलिकॉप्टर कार डीलरशिप की पार्किंग में क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। अपनी मौत के समय ट्री वर्ल्ड टूर पर थे और उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में एक शो किया था। उनकी वेबसाइट के अनुसार, इसके बाद उन्हें 1 जुलाई को लिस्बन, पुर्तगाल में परफॉर्म करना था। उनके टूर के बाकी कार्यक्रमों में स्पेन, ऑस्ट्रिया, अमेरिका और चीन में होने वाले शो शामिल थे। उनका पहला एल्बम 'अगली इज़ ब्यूटीफ़ुल' (Ugly Is Beautiful) 2020 में आया था, जिसके बाद 'काउबॉय टीयर्स' (Cowboy Tears) और 'अलोन इन ए क्राउड' (Alone in a Crowd) रिलीज़ हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static