मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का मुसीबत नहीं छोड़ रही पीछा, बोली- अभी खत्म नहीं हुई हैं कैंसर से लड़ाई

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 03:03 PM (IST)

नारी डेस्क: सेलिब्रिटी शेफ और 'मास्टरशेफ इंडिया' की विनर पंकज भदौरिया ने अपने फॉलोअर्स के साथ कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में सेहत से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद हुई डिटेल्ड बायोप्सी में एक इनवेसिव HER2-पॉजिटिव कंपोनेंट का पता चला है, जिसके बाद अब उन्हें कीमोथेरेपी के 12 सेशन और एक साल तक टारगेटेड थेरेपी करवानी होगी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में पंकज ने बताया कि 29 मई को उनकी ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी हुई थी और यह प्रक्रिया सफल रही। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

वह कहती हैं- डॉक्टरों ने शुरू में उनसे कहा था कि चार हफ़्ते के आराम के बाद वह फिर से काम शुरू कर पाएंगी। हालांकि, अब डिटेल्ड बायोप्सी रिपोर्ट ने उनके इलाज का तरीका बदल दिया है। उन्होंने कहा- "मैं आपसे कुछ कहना चाहती थी। सीधे मुद्दे की बात। जैसा कि आप में से ज़्यादातर लोग जानते हैं, पिछले महीने 29 मई को मेरी ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी हुई थी जो भगवान की कृपा से बहुत सफल रही। और डॉक्टरों ने मुझसे कहा, 'पंकज जी बस 4 हफ़्ते का आराम और आप फिर से काम पर लौट आएंगी।' इस दौरान मुझे जो प्यार मिला, उसके लिए मैं आपका जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मैं फिर से वहीं आ गई हूं जहां से शुरू किया था। और मुझे सब कुछ फिर से शुरू करना होगा।"


इलाज के अगले चरण के पीछे की वजह बताते हुए पंकज ने कहा- "सर्जरी के बाद हुई डिटेल्ड बायोप्सी में 2 mm का एक इनवेसिव कंपोनेंट मिला है, जो HER2 पॉजिटिव है। नतीजतन अब मुझे कीमोथेरेपी के 12 सेशन और एक साल तक टारगेटेड थेरेपी करवानी होगी।" यह मानते हुए कि 'कीमोथेरेपी' शब्द ने उन्हें "थोड़ा डरा" दिया है, पंकज ने कहा कि वह इस दौर का सामना एक-एक दिन करके करेंगी।
उन्होंने आगे कहा- "मैं इसका सामना वैसे ही करने जा रही हूं जैसे मैं अपनी बाकी सभी समस्याओं का करती हूं। एक बार में एक दिन। एक बार में एक डिश। दोस्तों अभी किचन बंद नहीं हुआ है अभी बहुत सी रेसिपी और टिप्स बाकी हैं।"


जानकारी के लिए बता दें कि 28 मई को पंकज ने बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की ज़रूरत है।" साथ वाले वीडियो में लिखा था- "टेस्ट पर टेस्ट हो रहे हैं... यह कोई अच्छी स्थिति नहीं है।" एक और वीडियो में, उन्होंने खुद अपने फ़ॉलोअर्स को बीमारी के बारे में बताया और कहा कि इस मुश्किल समय में उन्हें उनकी दुआओं और सपोर्ट की ज़रूरत है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि पंकज भदौरिया 2010 में 'मास्टरशेफ इंडिया' का पहला सीज़न जीतकर मशहूर हुई थीं और देश की पहली मास्टरशेफ विनर बनी थीं।कुकिंग की दुनिया में आने से पहले, वह इंग्लिश टीचर के तौर पर काम करती थीं और कहा जाता है कि कुकिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपना 16 साल लंबा टीचिंग करियर छोड़ दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static