दिन में छाया अंधेरा,  तेज रफ्तार से चली हवा... देश के कई राज्यों में आंधी और तूफान का रेड अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 04:07 PM (IST)

नारी डेस्क:  मंगलवार को देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक पलटी मारी। आज हरियाणा के गुरुग्राम में धूल भरी आंधी चली और फिर यह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नोएडा के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गई। इसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया और पूरे इलाके में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया। 


 दिल्ली-NCR के कई इलाकों में दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना थी। शाम 5 बजे के बाद मौसम के फिर से शुष्क होने का अनुमान था। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो घंटों में दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ-साथ गरज-चमक, हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 50-80 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।


IMD ने कहा- "धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली कड़कने (50-80 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं के साथ) की बहुत ज़्यादा संभावना है।" IMD की वेबसाइट पर दोपहर करीब 3:30 बजे दिखे 'नाउकास्ट' (तत्काल मौसम पूर्वानुमान) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली ज़िलों में कम से कम शाम 5:30 बजे तक 'रेड अलर्ट' लागू था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static