देश का सबसे महंगा होटल, रूम का किराया जान उड़ जाएंगे होश!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2017 - 05:49 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई होटल्स हैं जो अपने अनोखे डिजाइन और खूबसूरती के कारण फेमस हैं। आज हम आपको एक एेसे होटल के बारे में बताने जा रहे है जिसकी गिनती भारत के सबसे मंहगे होटलों में की जाती है। जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस देश का सबसे मंहगा होटल है। 

जयपुर जैसी खूबसूरत जगह पर बने इस होटल के रूम का किराया सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस होटल में ग्रांड प्रेसिडेंशियल वन बेडरूम सुइट सबसे मंहगा सुइट है। इनमें दो सुइट हैं सुख निवास और सूर्यवंशी सुइट। इसमें एक किंग साइज बेड लगा हुआ है। इस सुइट का रेट सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि इस सुइट का रेट है 11 लाख रुपए। इस सुइट की खास बात यह है कि इन सिंगल बेडरूम सुइट को 2,3 और 4 बेडरूम सुइट में बदला जा सकता है। सुइट में बनी आर्च्ड फ्रेंस विंडो से मुगल गार्डन्स, नाहरगढ़ फोर्ट और अरावली पहाड़ियों का नजारा देखने को मिलता है।

इस होटल में बने अन्य रूम के किराएं भी लाखों में हैं। समय के अनुसार इन रूम्स के रेंट बदलते रहते हैं। पहले यहां यह एक बाग हुआ करता था जो अब रामबाग के नाम से जाना जाता है। अंदर से देखने पर यह होटल बहुत ही आलीशान दिखता है। यह होटल सिर्फ भारत ही नहीं देश के सबसे महंगे और लग्जरी होटल की गिनती में आता है। हम आपको इस होटल की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है, जिन्हें देखकर आप भी खुद को यहां जाने से रोक नहीं पाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static