सोने से सजा ड्राइंग रूम, बाहर गायों की सेवा, ऐसा है इंदौर का ये अनोखा घर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 02:47 PM (IST)

नारी डेस्क: जब भी हमारे पास पैसे आते हैं तो अक्सर लोग एक आलीशान घर बनवाते हैं, महंगी चीज़ों से सजाते हैं। लेकिन असली कमाल तब होता है जब कोई शख्स सादगी और संस्कृति को अपनाकर भी अपने घर को खूबसूरत बना दे। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के मुंबई वाले घर की सादगी और गायों के लिए प्यार सबने देखा है लेकिन इंदौर के एक व्यक्ति का घर तो उस से भी चार कदम आगे निकला। इंस्टाग्राम पर खूबसूरत और यूनिक घरों के वीडियो शेयर करने वाले प्रियम सारस्वत ने इस घर की झलक दिखाई है जो वाकई देखने लायक है।
सबसे पहले बनाई गौशाला, फिर खड़ी कीं महंगी गाड़ियां
घर की पहली झलक में जो सबसे पहले दिखती है, वो है एक साफ-सुथरी गौशाला। यहां गायें बंधी हैं, जिनके लिए टेंट, पंखे और छांव का खास इंतज़ाम किया गया है। घर के मालिक का मानना है कि गाय घर के बाहर पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक होती हैं। इस बात से यह भी झलकता है कि इस घर के मालिक के लिए धन-दौलत से पहले संस्कार और सादगी मायने रखती है।
गौशाला के आगे बढ़ते ही नजर आता है एक बड़ा पार्किंग एरिया, जहां एक से बढ़कर एक महंगी और विंटेज कारें खड़ी हैं। यह दिखाता है कि घर का मालिक सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि कारों का भी बड़ा शौकीन है। यहां पर खड़ी गाड़ियां किसी कार शो की शोभा बढ़ा सकती हैं। इसके बाद आता है घर का गार्डन एरिया, जो घर के ठीक बीचों-बीच बना है। यहां कोजी चेयर और टेबल रखी गई हैं, ताकि घरवाले और मेहमान खुली हवा में बैठकर शाम का आनंद ले सकें। यह एरिया शांति और सुकून का एहसास कराता है।
ये भी पढ़े: घर की दक्षिण दिशा में लगाएं ये पौधे जो बढ़ाएं आपके घर की खुशहाली
घर में एंट्री पर सरस्वती मां की मूर्ति और गोल्ड थीम
घर के अंदर कदम रखते ही सामने दिखती है मां सरस्वती की सुंदर मूर्ति। इस पूरे एंट्रेंस एरिया को गोल्ड और ग्रे शेड में सजाया गया है। पीछे लगा गोल्डन फ्रेम वाला मिरर पूरे लुक को रॉयल बना देता है। दीवारों से लेकर सजावट तक, हर चीज़ में एक शाही टच नजर आता है।
ड्राइंग रूम में असली सोने की सजावट
इस आलीशान घर का ड्राइंग रूम खासतौर पर लोगों को आकर्षित करता है। यहां की थीम है गोल्ड और व्हाइट, और खास बात यह है कि यहां 24 कैरेट असली सोने से सजावट की गई है। यहां तक कि इलेक्ट्रिक सॉकेट और पिलर्स भी गोल्ड से बने हैं। कोजी सोफा, खूबसूरत चेयर, और एक दमदार सेलिंग डिज़ाइन इस रूम को एकता कपूर के घर जैसा लुक देता है।
बॉलीवुड स्टाइल की सीढ़ियां और बड़ी बालकनी
घर के बीचों-बीच बनी है बॉलीवुड फिल्मों जैसी स्टेयरकेस, जिसके दोनों तरफ रेलिंग है और बीच में टंगा है एक बड़ा झूमर। सीढ़ियों के पास एक गोल्डन मूर्ति लगी है और नीचे का ब्लैक मार्बल चमक रहा है। घर के हर कमरे से जुड़ी हुई है एक बड़ी सी बालकनी, जहां से बाहर का पूरा नज़ारा दिखता है। यह बालकनी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि सुबह की चाय या शाम की ठंडी हवा के लिए एक परफेक्ट प्लेस है।
इस इंदौर वाले घर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें धन-दौलत के साथ परंपरा और संस्कृति का भी खास ख्याल रखा गया है। जहां एक तरफ असली सोने की सजावट है, वहीं दूसरी तरफ गायों की सेवा और सादगी भी देखने को मिलती है।