दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहा Corona का नया स्टेन, यूके ने लगाई फ्लाइट्स पर रोक

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 04:58 PM (IST)

यूरोपीय संघ में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। EU के कार्यकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका में कोरोना का एक नए स्वरूप तेजी से फैल रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी अफ्रीका से आने वाले हवाई यात्रियों पर रोक लगाना चाहता है।

PunjabKesari

ब्रिटेन दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने वाला है क्योंकि वहां कोरोना का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। वहीं, सिंगापुर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के 7 देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध दिया है। मंत्रालय ने बताया कि बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे में पिछले 14 दिनों के भीतर यात्रा करने वाले सभी लोगों को सिंगापुर में एंट्री करने की अनुमति नहीं होगी।

PunjabKesari

प्रतिबंध उन लोगों पर भी लागू होते हैं, जिन्होंने सिंगापुर में एंट्री के लिए पहले ही अनुमति ले ली है। सिंगापुर के नागरिकों और स्थाई निवासियों को देश लौटने पर 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। बता दें कि यूके, सिंगापुर, इजराइल ने साउथ अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट्स को कैंसर कर दिया है। वहीं, जर्मनी और इटली भी कोरोना के नए वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए फ्लाइट्स पर रोक लगाने की सोच रहा है।

PunjabKesari

बी.1.1.1.529 स्टेन में कुल मिलाकर 50 म्यूटेशन हैं, जिसमें अकेले स्पाइक प्रोटीन पर 30 से अधिक म्यूटेशन शामिल हैं। शोधकर्ता अभी भी इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह वायरल कितना खतरनाक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static