ये चीजें खाने से तेज होगा दिमाग, Brain Boost करना है तो आज ही कर दें खाना शुरु

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2023 - 10:49 AM (IST)

बढ़ते तनाव के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। तनाव के चलते दिमाग भी काम करना बंद कर देता है। दिमाग आपके शरीर को स्वस्थ रखता है, शारीरिक कार्यप्रणाली को सुचारु रुप से कार्य करने के लिए दिमाग की बहुत ही आवश्यकता होती है। परंतु उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है। मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने के कारण स्मरण शक्ति भी कमजोर होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के कारण शरीर में पोषक तत्वों की शरीर में कमी होने के कारण दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे चीजें जिनका सेवन करके आप दिमाग तेज कर सकते हैं...

अनार का जूस 

अनार के जूस में विटामिन-ए, आयरन, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, जिंक, पौटेशियम, कैल्शियम, विटामिन-डी जैसे पोषकत तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपका दिमाग तेज करने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

ग्रीन टी 

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। दिमाग तेज करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आप ग्रीन टी का सेवन शरीर दिमाग को तेज बनाने के लिए कर सकते हैं। 

टमाटर 

टमाटर में भी एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है, यह पोषक तत्व आपका शरीर स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आप टमाटर का जूस, सलाद या फिर सब्जियों में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

अंडा 

अंडे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं, इसमें कॉलिन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो ब्रेन फंक्शन को  ठीक से काम करने में मदद करता है। यह आपकी याददाश्त तेज बनाने में भी मदद करता है। 

अखरोट 

मेवे में भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं खासकर अखरोट का सेवन आप दिमाग को तेज बनाने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेन को स्ट्रांग बनाने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static