बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ये फूड्स ज़रूर दें
punjabkesari.in Friday, Jul 11, 2025 - 03:07 PM (IST)

नारी डेस्क: बच्चों का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता उन्हें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। मजबूत इम्यून सिस्टम होने पर बच्चे मौसम के बदलाव, सर्दी-जुकाम या पेट दर्द जैसी छोटी-मोटी बीमारियों से बखूबी निपट सकते हैं। बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और बाहर का खाना बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। खासकर बरसात के मौसम में बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उनका खान-पान और जीवनशैली ऐसी हो जो उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखे।
दही (Curd): प्रोबायोटिक्स से भरपूर, यह बच्चों के पेट को स्वस्थ रखता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन सुधारते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। गर्मियों में ठंडा दही, फलों के साथ स्मूदी या लस्सी रूप में देना बच्चों को बहुत भाता है।
हल्दी वाला दूध (Golden Milk): हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध बच्चों को अच्छी नींद दिलाता है और उनसे खांसी या गले की खराश दूर करता है।
ये भी पढ़े: Breast Milk बढ़ाने के लिए खाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
बादाम और अखरोट: विटामिन E, हेल्दी फैट और जिंक से भरपूर, ये ड्राई फ्रूट्स बच्चों के दिमाग और इम्यून सिस्टम दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें पीसकर दूध में मिलाएं या हल्के भुने स्नैक के रूप में दें।
मौसमी फल (Seasonal Fruits): संतरा, कीवी, पपीता, अमरुद जैसे फलों में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरे हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
सब्जियां (Leafy Greens & Colored Veggies): पालक, गाजर, शकरकंद, टमाटर जैसी रंग-बिरंगी सब्जियां विटामिन A, आयरन और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये बच्चों की अंदरूनी सफाई के साथ-साथ एनर्जी भी देती हैं। इन्हें पराठे, सूप या कटलेट के रूप में बनाकर खिलाएं।
अंडा और दालें: अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और विटामिन B12 का स्रोत हैं। दालों में भी प्रोटीन और आयरन होता है, जो कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। ये दोनों ग्रोथ और इम्यूनिटी दोनों के लिए जरूरी हैं।
शहद (1 साल से ऊपर के लिए): शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर देने से यह खांसी और गले की खराश में राहत दिलाता है। ध्यान रहे, 1 साल से छोटे बच्चों को शहद न दें।
अतिरिक्त सुझाव
बच्चे को रोज पूरी नींद दें।
सुबह-शाम हल्की धूप में थोड़ी देर खेलना जरूरी है विटामिन D के लिए।
साफ-सफाई का ध्यान रखें हाथ धुलें, पत्ते व फलों को अच्छे से धोएं।
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए केवल अच्छा खान-पान ही नहीं, बल्कि उनके जीवनशैली पर भी ध्यान देना जरूरी है। इन आसान उपायों को अपनाकर हम अपने बच्चों की सेहत को मजबूती और खुशबू दे सकते हैं। इससे वे रोगों से दूर रहेंगे और खूब खिलखिलाते, हंसते रहेंगे।