भाबी जी घर पर हैं'' के विभूति नारायण की तबीयत बिगड़ी, सेट पर हुए बेहोश!
punjabkesari.in Tuesday, Mar 25, 2025 - 12:08 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के फेमस किरदार 'विभूति नारायण मिश्रा' यानि आसिफ शेख के हेल्थ अपडेट को लेकर फैंस चिंतित थे। हाल ही में सेट पर बेहोश होने की खबरें आई थीं, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे। अब आसिफ शेख ने खुद अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि उनकी तबीयत कैसी है और वह कब शूटिंग पर वापस लौटेंगे।
आसिफ शेख की तबीयत बिगड़ी
आसिफ शेख ने अपनी तबीयत के बारे में बताया कि वह देहरादून में 'भाबी जी घर पर हैं' की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें पैर में ऐंठन और साइटिका के दर्द ने परेशान कर दिया। इस कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्हें व्हीलचेयर पर मुंबई लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।
स्ट्रॉन्ग रेस्ट पर हैं आसिफ शेख
आसिफ शेख ने आगे बताया कि वह 18 तारीख को मुंबई लौटे और तब से आराम कर रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है और उन्हें कम से कम एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही फिर से कैमरे के सामने वापस आएंगे और शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें: Donald Trump की पोती 17 साल की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन, देखें उनके स्टाइलिश लुक्स!
आसिफ शेख का करियर
आसिफ शेख का टीवी करियर 1984 में भारत के पहले डेली सोप 'हम लोग' से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई बड़े टीवी शो और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। 'अजीब', 'यस बॉस', 'मुस्कान', 'दिल मिल गए', 'रिंग रॉन्ग रिंग', 'करण अर्जुन', 'जोड़ी नंबर 1' जैसे शो और फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
फैंस आसिफ शेख की जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही शूटिंग पर लौटेंगे।