42 की उम्र में मां बनने वाली करिश्मा तन्ना बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं ,जानें- नेटवर्थ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 05:08 PM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी और वेब की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और शानदार लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। 42 साल की उम्र में शादी के 4 साल बाद वह मां बनने वाली हैं। उनके पति वरुण बंगेरा के साथ करिश्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। कपल इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।

करिश्मा तन्ना का आलीशान मुंबई घर

करिश्मा का मुंबई में एक लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह घर सादगी और नजाकत भरे इंटीरियर्स के लिए जाना जाता है। हल्के रंग और कम सजावट के साथ डिजाइन किए गए इस घर में एक शांत और सुकून भरा माहौल है। खास बात यह है कि छत पर एक खूबसूरत रूफटॉप गार्डन है, जो हरियाली और शांति से भरपूर है।

PunjabKesari

महंगी कारों का कलेक्शन

करिश्मा को लग्जरी और प्रीमियम चीजों का बहुत शौक है। उनके कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज, Mercedes-Benz E-Class और Mercedes-Benz GLS जैसी महंगी और स्टाइलिश गाड़ियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: आरती सिंह गोद लेंगी बच्चा! खुलकर बोलीं.. ‘ बायोलॉजिकल क्लॉक' के कारण मुश्किल प्रेग्नेंसी

शॉपिंग और लग्जरी लाइफ

घर और कारों के अलावा, करिश्मा को महंगे डिजाइनर कपड़े, प्रॉपर्टी और गैजेट्स खरीदना भी बहुत पसंद है। वह और उनका पति वरुण बंगेरा दुनिया के बेहतरीन डेस्टिनेशन्स जैसे ज़्यूरिख और क्रोएशिया में घूम चुके हैं।

कुल नेट वर्थ

करिश्मा तन्ना एक्टिंग, एंडोर्समेंट डील्स और पार्टनरशिप्स के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है।

PunjabKesari

करिश्मा के प्रमुख टीवी और वेब शो

करिश्मा ने छोटे पर्दे पर कई हिट शो किए हैं, जिनमें शामिल हैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी (इंदिरा विरानी का रोल) कुसुम, एक लड़की अंजानी सी, नागिन 3, कोई दिल में है वेब सीरीज: स्कूप, हश हश फिल्मों में भी करिश्मा नजर आईं, जैसे संजू करिश्मा तन्ना की लाइफस्टाइल, उनके घर, कारें और प्रेग्नेंसी की खुशखबरी ने उन्हें फैंस के बीच और भी खास बना दिया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static