‘सब डर गए थे…’ शादी के दिन बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 03:19 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Karishma Kapoor ने हाल ही में कपूर फैमिली से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जो अब खूब चर्चा में है। यह किस्सा Neetu Kapoor और Rishi Kapoor की शादी से जुड़ा हुआ है। करिश्मा ने बताया कि शादी के दिन ऐसा कुछ हुआ था, जिससे वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए थे।

इंडियन आइडल के मंच पर किया खुलासा

यह किस्सा करिश्मा कपूर ने टीवी शो Indian Idol के लेटेस्ट एपिसोड में शेयर किया, जहां वह गेस्ट बनकर पहुंची थीं। शो के दौरान उन्होंने अपनी फैमिली की यादों को ताजा करते हुए यह मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा सुनाया।

शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर

करिश्मा कपूर ने बताया कि Neetu Kapoor और Rishi Kapoor की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। उसी दौरान अचानक नीतू कपूर बेहोश हो गई थीं। उन्होंने कहा, “नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी में बहुत सारे बड़े-बड़े सितारे आए थे। उसी दौरान नीतू आंटी बेहोश हो गईं और वहां मौजूद सभी लोग डर गए थे।”

PunjabKesari

बचपन की यादें भी कीं शेयर

करिश्मा कपूर ने यह भी बताया कि उस समय वह काफी छोटी थीं, लेकिन उन्हें यह शादी आज भी याद है। उन्होंने कहा कि वह बार-बार कोशिश कर रही थीं कि दुल्हन बनीं नीतू कपूर के पास जाकर बैठ सकें। उनके लिए यह शादी बेहद खास थी, क्योंकि उन्हें एक साथ कई बड़े बॉलीवुड सितारों को देखने का मौका मिला था।

ये भी पढ़ें: लाइव परफॉर्मेंस के बीच चीखकर भागी Sunanda Sharma, कैंसिल हुआ सिंगर का शो

नीतू कपूर को मानती हैं अपना आदर्श

करिश्मा कपूर ने Neetu Kapoor की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने बताया कि नीतू कपूर अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं। यहां तक कि वह कहीं बाहर का खाना भी नहीं खातीं और अपना खाना साथ लेकर चलती हैं।

फिटनेस को लेकर रहती हैं सख्त

करिश्मा ने हंसते हुए कहा कि कपूर परिवार में जहां हर कोई खाने-पीने का शौकीन है, वहीं नीतू कपूर बिल्कुल अलग हैं। वह अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। बाहर का खाना, यहां तक कि बिरयानी भी नहीं खातीं। हमेशा हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। इसी वजह से आज भी उनकी फिटनेस और एनर्जी लोगों को प्रेरित करती है।

50 साल की करिश्मा कपूर ने दिखाया अपना दमदार स्टाइल, इस अदा पर आप भी हार बैठेंगे दिल

Karishma Kapoor द्वारा शेयर किया गया यह किस्सा न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि कपूर परिवार की खूबसूरत यादों को भी सामने लाता है। Neetu Kapoor और R ishi Kapoor की शादी का यह पल भले ही थोड़ा डराने वाला रहा हो, लेकिन आज यह एक यादगार कहानी बन चुका है, जिसे फैंस बड़े चाव से सुन रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static