आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान ने जो कहा उसे सुन Social Media पर भड़के लोग

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 10:01 AM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियां हिना खान और रुबीना दिलैक इन दिनों अपने नए यूट्यूब शो 'द पॉइंट ऑफ व्यू' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में दोनों समसामयिक और विवादित विषयों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हालिया एपिसोड में चर्चा का विषय था कि क्या किसी बड़े सुपरस्टार की निजी जिंदगी का असर उसके करियर और फिल्मों की सफलता पर पड़ता है। इस बातचीत में हिना खान के पति रॉकी जायसवाल और रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला भी शामिल हुए। चर्चा के दौरान आमिर खान की हालिया तीसरी शादी का जिक्र आया, जिस पर हिना खान की प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई है।

आमिर खान की तीसरी शादी पर क्या बोलीं हिना खान?

बातचीत के दौरान रुबीना दिलैक ने कहा कि किसी सुपरस्टार की निजी जिंदगी का असर उसके प्रोफेशनल करियर पर पड़ सकता है। हालांकि, हिना खान इससे सहमत नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता, तो आमिर खान की फिल्में शायद सफल इस बात पर असहमति जताते हुए उनकी तीसरी शादी का उदाहरण दिया। हिना ने कहा कि आमिर की तीसरी शादी भी एक ऐसा विषय है, जिसे समाज में विवाद ही नहीं होतीं। जब रुबीना ने यह कहा कि आमिर खान कभी किसी बड़े विवाद में नहीं रहे, तो हिना ने इस बात पर असहमति जताते हुए उनकी तीसरी शादी का उदाहरण दिया। हिना ने कहा कि आमिर की तीसरी शादी भी एक ऐसा विषय है, जिसे समाज में विवादित नजरिए से देखा जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

'आम आदमी यही सोचेगा कि फिर शादी कर ली'

अपनी बात रखते हुए हिना खान ने कहा कि आम आदमी के मन में यह सवाल आ सकता है कि आखिर किसी व्यक्ति ने फिर से शादी क्यों की और क्या उसने अपने पिछले रिश्ते को भी छोड़ दिया। उनका कहना था कि समाज में लगातार कई शादियां करना सामान्य रूप से सकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाता। हालांकि, इसी दौरान रुबीना दिलैक ने हिना की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी को इस तरह जज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमिर खान ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार और सफल फिल्में दी हैं, लेकिन लोग अक्सर उनकी उपलब्धियों की बजाय उनकी निजी जिंदगी पर ज्यादा चर्चा करते हैं।

ये भी पढ़ें:  बिना चोट लगे शरीर में नज़र आते हैं नीले निशान,  इसे इग्नोर न करें समझें कारण

'शादी पर शादी हमारे समाज में स्वीकार नहीं की जाती'

हिना खान ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह आमिर खान को व्यक्तिगत रूप से जज नहीं कर रही हैं, बल्कि सिर्फ समाज की सोच की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बार-बार शादी करना आज भी सहज रूप से स्वीकार नहीं किया जाता। इस पर रॉकी जायसवाल ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि सिर्फ कई शादियां ही नहीं, बल्कि हमारे समाज में तलाक को भी आज तक सामान्य रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर हिना और रुबीना को मिली तीखी प्रतिक्रिया

एपिसोड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हिना खान और रुबीना दिलैक की आलोचना की। कुछ लोगों का कहना था कि देश में कई महत्वपूर्ण मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन दोनों अभिनेत्रियां किसी दूसरे की निजी जिंदगी पर चर्चा कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या मनोरंजन जगत में काम की कमी होने की वजह से इस तरह के विषयों को उठाया जा रहा है। वहीं कई लोगों ने दोनों अभिनेत्रियों के शो को अनावश्यक गॉसिप बताते हुए नाराजगी जाहिर की।

PunjabKesari

5 जुलाई 2026 को हुई थी आमिर खान की तीसरी शादी

गौरतलब है कि आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपने मुंबई स्थित घर पर गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप भी लगाए। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान ने स्पष्ट किया था कि गौरी स्प्रैट न तो हिंदू हैं और न ही मुस्लिम, बल्कि वह ईसाई परिवार से आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरी धार्मिक मामलों को लेकर ज्यादा कट्टर नहीं हैं और उनका परिवार हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखता है।

 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static