कान खोलकर सुन लो, मेरे एक इशारे पर लाखों लोग... मीडिया पर अमिताभ बच्चन का फूटा गुस्सा
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 11:45 AM (IST)
नारी डेस्क: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मीडिया के कुछ हिस्सों की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने उनके धार्मिक उद्घोष - "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" - का गलत अर्थ निकाला और इसे उनके विरोधियों के लिए एक चुनौती के रूप में पेश किया। सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में, 'बिग बी' ने एक मीडिया रिपोर्ट पर नाराजगी जताई। इस रिपोर्ट में उनके इस भक्तिपूर्ण उद्घोष को विरोधियों के लिए एक संदेश के रूप में पेश किया गया था।

जय श्री कृष्ण' का हुआ घोर अपमान: अमिताभ
बिग बी ने 'X' पर लिखा- " रिपोर्ट की हेडलाइन में यह सुझाव दिया गया था कि उन्होंने "अपने हाथी-घोड़े ले आओ" कहकर विरोधियों को चुनौती दी है। अभिनेता ने इस व्याख्या को धार्मिक भावनाओं का अनादर बताया। उन्होंने कहा कि यह उद्घोष भगवान कृष्ण को समर्पित है और इसे टकराव का नैरेटिव (कहानी) बनाने के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए था। कृष्ण कन्हैया के लिए, प्रार्थना के रूप में, वे अक्सर गाते हैं - 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की'। और मीडिया इसका अनादर करते हुए अपने प्रचार के लिए छापता है - 'देखिए अमिताभ अपने विरोधियों को चुनौती दे रहे हैं कि हाथी-घोड़े ले आओ, हम अपने हथियारों से लड़ेंगे, डरेंगे नहीं'। एक तो यह 'जय श्री कृष्ण' का घोर अपमान है, और दूसरा, शब्दों को तोड़-मरोड़कर इसे विरोधियों को चुनौती देने के रूप में पेश किया जा रहा है,"
मीडिया की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल
अमिताभ ने मीडिया की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए, प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया और मीडिया के एक हिस्से के बर्ताव की आलोचना की। अपनी पोस्ट में, इस दिग्गज अभिनेता ने अपने 50 मिलियन (5 करोड़) फॉलोअर्स का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर जरूरत पड़ी, तो उनमें से एक बड़ा हिस्सा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को बार-बार गलत तरीके से पेश करने से उनका संकल्प और मजबूत ही होगा। उन्होंने आगे कहा- "सुनो मीडिया वालों, कान खोलकर सुन लो... हमारे 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिस दिन हम इशारा करेंगे, उनमें से 10 प्रतिशत लोग भी कार्रवाई करने के लिए तैयार बैठे हैं। आप जितनी बार हमारे शब्दों को तोड़-मरोड़ेंगे और निंदा करेंगे, हमारे फॉलोअर्स के पास उसका 100 गुना जवाब देने की क्षमता मौजूद है... बस उनके बोलने की देर है... देखिए मीडिया क्या छापता है: "।
रहस्यमयी पोस्ट के ज़रिए निकाली भड़ास
अमिताभ बच्चन ने तंज कसा...'" विरोधियों की धमकियों के बीच, एक रहस्यमयी पोस्ट के ज़रिए अपनी भड़ास निकाली 'जाओ, अपने हाथी-घोड़े ले आओ।'देखिए दोस्तों—आस्था का अपमान, और यह कितना बेतुका (absurd) है! बेतुका, निरर्थक या मूर्खतापूर्ण... हास्यास्पद (ridiculous) यानी जिस पर हंसी आए (मज़ाक का पात्र)। बेमेल... इन्हें ही देश का 'पांचवां स्तंभ' (5th Column) माना जाता हैजबकि हमारी परंपराओं में बाकी 4 स्तंभों को बहुत सम्मान और आदर दिया जाता है... इन्हें 'पांचवां' इसलिए कहा जाता है क्योंकि नागरिकों द्वारा इन्हें सम्मान दिया जाता है, समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान मिलता है!! सम्मान??? इससे ज़्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है...,"। अभिनेता ने यह भी कहा कि जब लोग गलती करते हैं, तो उन्हें अपनी गलती मानकर माफी मांग लेनी चाहिए, लेकिन मीडिया के बर्ताव में ऐसी जवाबदेही कहीं नज़र नहीं आती।

Big B ने दी धमकी
अपनी पोस्ट के अंत में, बच्चन ने कहा कि शुरू में उनका इरादा कवरेज से आहत होकर अपनी भावनाएं ज़ाहिर करने का था, लेकिन फिर उन्होंने ऐसा न करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनका दर्द निजी है और वह इसे मीडिया के साथ साझा नहीं करना चाहते। वह लिखते हैं- "अगर हमसे कोई गलती हो जाती है—गलतियां तो होती ही हैं—तो हम तुरंत माफ़ी मांगते हैं और सुधार करने की कोशिश करते हैं... लेकिन यहां तो ऐसा लगता है जैसे यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार हो... मैं एक पीड़ित (victim) के तौर पर, प्यार और स्नेह के साथ कहने ही वाला था कि अब मैं सोने जा रहा हूं... लेकिन मैं खुद को 'पीड़ित' नहीं कहूंगा—मेरे दर्द पर सिर्फ मेरा ही अधिकार है—यह आपके {मीडिया} लायक नहीं है...," । यह ताज़ा टिप्पणी उनके पिछले ब्लॉग के संदर्भ में आई है। कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया था कि बिग बी ने अपने ब्लॉग में उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके बारे में लिखना बंद करने की धमकी दे रहे थे। "कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, कुछ सोना ज़्यादा पसंद करते हैं!" अब देखिये कैसी इसकी हेडलाइन बन जायेगी! डरो मत यार, हमारे बारे में लिखना बंद कर दोगे, कोई समस्या नहीं, हमारा समाचार पत्र अब यहां चलता है। तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे!


