कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान की बेटी? विदेश में पढ़ाई को लेकर हुई थीं ट्रोल, अब फिर सुर्खियों में
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 03:34 PM (IST)
नारी डेस्क: NEET-UG पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद उनकी बेटी नैमिषा प्रधान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर विदेश में पढ़ाई को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया था।
कौन हैं नैमिषा प्रधान
नैमिषा प्रधान, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) के द फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी (The Fletcher School of Law and Diplomacy) से पूरी की, जहां से उन्होंने मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पढ़ाई पूरी करने के बाद नैमिषा ने US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम किया। इस दौरान वह भारत-अमेरिका संबंधों और नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य कर चुकी हैं।
विदेश में पढ़ाई को लेकर क्यों हुई थीं ट्रोल
NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जब देशभर में छात्र आंदोलन तेज हुआ, तब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नैमिषा प्रधान को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना था कि जब उनके पिता देश के शिक्षा मंत्री थे, तो उनकी बेटी ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए भारत की बजाय विदेश का चुनाव क्यों किया। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की गईं और नैमिषा ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। लगातार बढ़ती ऑनलाइन आलोचना के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Dia Mirza ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल, 47 दिन की चुप्पी पर कह डाली ये बड़ी बात!
सोशल मीडिया पर मिला समर्थन भी
हालांकि, इस पूरे विवाद के दौरान कई लोगों ने नैमिषा प्रधान का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि किसी मंत्री या सरकार की नीतियों का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनके मीडिया यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की शिक्षा या करियर से जुड़े निजी फैसलों को राजनीतिक विवादों से जोड़कर देखना सही नहींं नैमिषा शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नैमिषा प्रधान का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गया है। हालांकि उन्होंने इस पूरे विवाद पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, परिवार के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना उचित नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की शिक्षा या करियर से जुड़े निजी फैसलों को राजनीतिक विवादों से जोड़कर देखना सही नहीं माना जाना चाहिए।
इस्तीफे के बाद फिर चर्चा में आईं नैमिषा
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नैमिषा प्रधान का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गया है। हालांकि उन्होंने इस पूरे विवाद पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके नाम को लेकर ऑनलाइन चर्चाएं लगातार जारी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं के परिवारों को राजनीतिक विवादों में किस हद तक शामिल किया जाना चाहिए। कई लोग इसे निजी जीवन में अनावश्यक दखल मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के परिवारों पर भी सवाल उठाने की बात कर रहे हैं।

