पत्रलेखा की तरह इस बंगाली दुल्हन ने भरी दूल्हे की मांग, वायरल हुई वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 12:03 PM (IST)

सोशल मीडिया पर हाल ही में  एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बंगाली दुल्हन अपने पति की मांग भरती नजर आ रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व दोस्ती पत्रलेखा पॉल के साथ कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी में पत्रलेखा का दुपट्टे पर स्पैशल मैसेज लिखने से लेकर राजकुमार की मांग भरने तक चर्चा में रहा। राजकुमार द्वारा शेयर की गई वीडियो में राजकुमार पत्रलेखा के माथे पर सिंदूर लगाते हैं और फिर चंचलता से कहते हैं, "तू भी लगा दे" और दुल्हन बाध्य हो जाती है। वहीं, अब बंगाल की एक दुल्हन ने भी पत्रलेखा से इंस्पायर्ड होकर कुछ ऐसा ही किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

बंगाली दुल्हन ने भरी दूल्हे की मांग

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की एक दुल्हन शालिनी सेन अपने दूल्हे अंकन मजूमदार के माथे पर कुछ सिंदूर लगाती हुई दिखाई दे रही है। उनका यह खूबसूरत वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शालिनी और अंकन ने 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे और उनकी शादी की झलक शालिनी की बहन कृतिका ने फेसबुक पर शेयर की थी।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वीडियो में शालिनी मुस्कुराते हुए अंकन के माथे पर सिंदूर लगाती है और फिर अंकन अपनी दुल्हन को गले गला लेते हैं। पीछे से रिश्तेदार उनकी जयकार कर रहे हैं। इस वीडियो को 211k से अधिक बार देखा जा चुका है और कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

PunjabKesari

महिला पंडितों ने करवाई शादी

बता दें कि शालिनी का दूल्हे के माथे पर सिंदूर लगाना ही आदर्श-बिखरने वाला काम नहीं था। कृतिका द्वारा शेयर किए गए कैप्शन के अनुसार, शादी महिला पुजारियों के एक समूह द्वारा आयोजित की गई थी और 'कन्यादान' की अवधारणा को अनुष्ठानों से हटा दिया गया था। कपल को आशीर्वाद देने से लेकर रूढ़ियों को तोड़ने के लिए बधाई देने तक, नेटिज़न्स के पास कहने के लिए बहुत कुछ था।

PunjabKesari

Picture Credit: Krittika Sen


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static