ग्लोइंग स्किन के लिए रुबिना पीती हैं ये चीज, जानिए एक्ट्रेस के Beauty Secrets

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 12:21 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। एक्ट्रेस की ब्यूटी नैचुरल है। रुबीना ने टीवी सीरियल छोटी बहू और शक्ति अस्तित्व के एहसास की से लोगों में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद बिग बॉस-14 जीतकर उन्होंने फैंस के दिल में और भी ज्यादा जगह हासिल कर ली। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर  ट्रैवलिंग की तस्वीरें, मेकअप और हैल्थ सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह फलों और हैल्दी फूड का सेवन करती हैं। रुबीना की ब्यूटी भी किसी से छिपी नहीं है। फैंस अक्सर उनके ब्यूटी सीक्रेट्स जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। आज रुबीना दिलैक का जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज 33 साल की हो गई हैं। आपको उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स बताते हैं। तो आइए जानते हैं रुबीना के ग्लोइंग स्किन का राज...

PunjabKesari

डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन के लिए लगाती हैं जिनसेंग फेस मास्क 

रुबिना अपनी त्वचा पर जिनसेंग फेस मास्क इस्तेमाल करती है। यह मास्क उनकी त्वचा को डलनेस, डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन से भी दूर रखता है। जिनसेंग फेस मास्क रुबीना के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से कॉलेजन का स्तर बढ़ता है और त्वचा की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। 

PunjabKesari

त्वचा पर लगाती हैं नारियल का तेल 

एक्ट्रेस का मानना है कि नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। त्वचा से मेकअप हटाने के लिए वह किसी लिक्विड लोशन नहीं बल्कि नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज और गंदगी निकालने में सहायता करता है। रुबीना नारियल तेल के साथ लैवेंडर ऑयल भी त्वचा पर इस्तेमाल करती हैं। 

योग और थेरेपी से रखती है त्वचा यंग 

रुबीना का मानना है कि सिर्फ थेरेपी और योग शरीर को नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और यंग रखने में मदद करते हैं। त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए रुबीना नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज भी करती हैं।  

PunjabKesari

फ्रेश फलों और सब्जियों का पीती हैं जूस 

एक्ट्रेस को फलों और सब्जियों का जूस भी बहुत ही पसंद है। फल उनकी स्किन केयर का भी एक हिस्सा है। फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा और स्किन दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। जैसे - अनार रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने और गालों को गुलाबी रंग देने में सहायता करता है। वैसे खीरे में पाए जाने वाले कूलिंग एजेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत एक गिलास फ्रेश फलों के जूस के साथ करती हैं। 

जरुरी है सनस्क्रीन और नाइट क्रीम 

एक्ट्रेस का मानना है कि चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करना बहुत ही आवश्यक है। सनस्क्रीन त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में सहायता करती है। इसलिए रात को सोने से पहले त्वचा पर नाइट क्रीम या सीरम लगाना बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा सोने से पहले रुबीना त्वचा को साफ, टोन और मॉइश्चराइज करती है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static