सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का राज, Follow करती है ये स्किन केयर रूटीन
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:40 PM (IST)
नारी डेस्क: Sara Tendulkar अपनी साफ, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्किन केयर रूटीन और खूबसूरत त्वचा के पीछे का सीक्रेट शेयर किया। खास बात यह है कि उनका रूटीन बहुत सिंपल और समझदारी भरा है, जो हर किसी के लिए अपनाना आसान है।
सिंपल स्किन केयर रूटीन पर भरोसा
सारा तेंदुलकर का मानना है कि ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से स्किन बेहतर नहीं होती। वह बेसिक स्किन केयर को फॉलो करती हैं। वह जेंटल क्लींजर, हल्का मॉइश्चराइजर और ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना उसे बैलेंस रखें। उनका फोकस स्किन को हाइड्रेट रखने और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने पर रहता है। सुबह वह स्किन को प्रोटेक्ट करने वाले प्रोडक्ट्स लगाती हैं, जबकि रात में सोने से पहले मेकअप हटाकर स्किन को अच्छी तरह साफ करना उनकी दिनचर्या का जरूरी हिस्सा है।

कम प्रोडक्ट, ज्यादा असर
सारा ने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से जल्दी रिजल्ट मिलेगा। लेकिन समय के साथ उन्होंने समझा कि स्किन बैरियर को सुरक्षित रखना ज्यादा जरूरी है। उनके अनुसार बार-बार नए प्रोडक्ट्स ट्राई करने के बजाय एक सिंपल और कंसिस्टेंट रूटीन ज्यादा असरदार होता है।
PCOS ने सिखाई स्किन की अहमियत
सारा तेंदुलकर ने यह भी बताया कि उन्हें PCOS की समस्या रही है। इस वजह से उन्हें एक्ने और ऑयली स्किन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अनुभव ने उन्हें सिखाया कि स्किन की सेहत का सीधा संबंध शरीर की अंदरूनी सेहत से होता है।
ये भी पढ़ें: OilyScalp और चिपचिपे बाल? गर्मियों में ये हेयर मास्क होंगे सबसे बेहतरीन
डाइट और लाइफस्टाइल का बड़ा रोल
सारा अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। वह प्रोसेस्ड, ऑयली और ज्यादा शुगर वाले खाने से दूरी बनाकर रखती हैं। इसके अलावा वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, अच्छी नींद और पर्याप्त पानी पीने को अपनी स्किन के लिए बेहद जरूरी मानती हैं। उनका कहना है कि हेल्दी खानपान और हाइड्रेशन का असर सीधे चेहरे पर नजर आता है।
ट्रेंड्स नहीं, एक्सपर्ट की सलाह जरूरी
सारा का मानना है कि जल्दी रिजल्ट पाने के लिए सोशल मीडिया ट्रेंड्स के पीछे भागना सही नहीं है। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। वह हमेशा साइंस बेस्ड और क्लीनिकली टेस्टेड प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देती हैं, ताकि स्किन को किसी तरह का नुकसान न हो।

सादगी में छिपा है असली ग्लो
सारा तेंदुलकर की स्किन केयर फिलॉसफी साफ है कम लेकिन सही प्रोडक्ट्स, हेल्दी लाइफस्टाइल और कंसिस्टेंसी। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो महंगे और ज्यादा प्रोडक्ट्स की जगह एक सिंपल, बैलेंस्ड और हेल्दी रूटीन अपनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

