दवा नहीं, आदत बदलो... लंबा जीना है तो फॉलो करो आयुर्वेद का सीक्रेट Health Mantra

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:09 PM (IST)

नारी डेस्क: Ayurveda में माना जाता है कि अगर आपकी दिनचर्या सही है, तो आपको बार-बार दवा लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कुछ आसान आयुर्वेदिक आदतें अपनाकर आप अपनी सेहत को लंबे समय तक बेहतर रख सकते हैं। अगर आप रोजमर्रा की इन आसान आयुर्वेदिक आदतों को अपनाते हैं, तो आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। दवा लेने से बेहतर है अपनी लाइफस्टाइल को सही करना—यही असली हेल्थ मंत्र है।


सुबह जल्दी उठना (ब्राह्म मुहूर्त)

सूर्योदय से पहले उठना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है, इससे पाचन और मानसिक शांति बेहतर होती है

PunjabKesari

खाली पेट गुनगुना पानी पीना

खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकाल जाता है।यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है
 

योग और प्राणायाम

रोज 20–30 मिनट योग करने से शरीर फिट रहता है। प्राणायाम से तनाव और चिंता कम होती है
 

सही समय पर भोजन करना

आयुर्वेद के अनुसार दोपहर का खाना सबसे भारी होना चाहिए, रात का खाना हल्का और जल्दी करें
 

प्राकृतिक और सादा भोजन

ताजा, घर का बना खाना खाएं, ज्यादा प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से बचें
 

पर्याप्त नींद लेना

7–8 घंटे की नींद जरूरी है, देर रात जागना शरीर के संतुलन को बिगाड़ता है
 

दिनचर्या में संतुलन (दिनचर्या नियम)

रोज एक ही समय पर सोना-जागना शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहता है
PunjabKesari

 हर्बल उपाय अपनाना

हल्दी वाला दूध, अदरक, तुलसी जैसी चीजें इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं

 क्यों ये आदतें दवा से बेहतर मानी जाती हैं?

बीमारी होने से पहले ही रोकथाम करती हैं, शरीर को प्राकृतिक तरीके से संतुलित रखती हैं और इसका साइड इफेक्ट भी नहीं होता।  आयुर्वेद कहता है बीमारी आने का इंतजार मत करो, उसे आने से पहले ही रोक दो। अगर आप रोजमर्रा की इन आसान आयुर्वेदिक आदतों को अपनाते हैं, तो आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। दवा लेने से बेहतर है अपनी लाइफस्टाइल को सही करना यही असली हेल्थ मंत्र है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static