लंबा जीना है तो किचन से आज ही हटा दो ये White चीजें, सेहत के लिए हैं जहर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:30 PM (IST)

अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना किसी बहुत ज़्यादा मेहनत या बड़े त्याग का नतीजा नहीं है। असल फ़र्क तो हमारी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतों से पड़ता है। अब जैसे दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपकाे  एक्सरसाइज से ज्यादा अपने  किचन पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहां रखी चीजें आपकी सेहत पर सीधा असर डालती हैं।   कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार कुछ 5 W’s ऐसी चीजें हैं जिन्हें किचन से हटाना या कम करना चाहिए, क्योंकि ये हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।आइए जानते हैं ये 5 W’s और इनके हेल्दी विकल्प के बारे में 

PunjabKesari
White Sugar (सफेद चीनी)

इससे वजन बढ़ाता है, डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बना रहता है। इसकी जगह शहद (Honey), गुड़ (Jaggery) और खजूर पर भरोसा किया जा सकता है। 

White Salt (सफेद नमक)

इसके ज्यादा सेवन से  ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और यह दिल पर दबाव डालता है। इसकी जगह सेंधा नमक, कम मात्रा में लो-सोडियम नमक ले सकते हैं।


White Bread (सफेद ब्रेड)

रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर ब्रेड खाने से जल्दी भूख लगती है और इससे वजन बढ़ता है। इसकी जगह ब्राउन ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड, आटे की रोटी बेहतर है। 

PunjabKesari
White Rice (सफेद चावल)

इसमें फाइबर कम होता है जो शुगर लेवल तेजी से बढ़ाता है। इसका बेहतर विकल्प है ब्राउन राइस, क्विनोआ, मिलेट्स (ज्वार, बाजरा)


White Oil (रिफाइंड ऑयल)

प्रोसेस्ड होने के कारण इसमें पोषक तत्व कम होता है। यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसकी जगह  सरसों का तेल  ऑलिव ऑयल, नारियल तेल (सीमित मात्रा में) का इस्तेमाल करें। 


 क्यों जरूरी है ये बदलाव?

इन “White Foods” में ज्यादा प्रोसेसिंग होती है, पोषण कम और नुकसान ज्यादा होता है।  इन्हें बदलकर आप हार्ट हेल्थ सुधार सकते हैं, वजन कंट्रोल कर सकते हैं, बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं। ध्यान रखें आपकी किचन ही आपकी हेल्थ की पहली दवा है जो रखेंगे, वही खाएंगे।” अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन 5 W’s को धीरे-धीरे अपनी किचन से हटाकर हेल्दी विकल्प अपनाएं। छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़ा फर्क लाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static