Dimple Kapadia के Healthy और Bouncy बालों का राज, बचपन से लगा रही सिर्फ 3 चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 05:48 PM (IST)

नारी डेस्क : डिंपल कपाड़िया आज अपने दामाद अक्षय कुमार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान डिंपल का खूबसूरत लुक सामने आया। 70 प्लस डिंपल आज भी अपनी खूबसूरती के लिए फैंस की फेवरेट बनी हुई है लेकिन सिर्फ खूबसूरत स्किन ही नहीं बल्कि हैल्दी और बाउंसी बालों के लिए भी लोग उन्हें पसंद करते हैं। डिंपल इसका पूरा श्रेय अपनी डाइट को देती हैं और इसका सीक्रेट उन्होंने एक बार वोग के इंटरव्यू में भी शेयर किया था।

डिंपल कपाड़िया का हेयर सीक्रेट- बचपन की आदत आज तक कर रही फॉलो

अपने बाउंसी बालों का राज बताते हुए डिंपल ने बताया था कि वह अपनी बचपन की आदत को अभी तक फॉलो कर रही है। वह रात भर बालों में तेल लगाकर रखती है और अगले दिन बाल धोती हैं। वह घर पर ही अंडे और केले का मास्क बनाकर बालों में लगाती हैं। डाइट में भरपूर प्रोटीन वाले आहार खाती हैं। डिंपल ने अपनी बात शेयर करते कहा था कि  बचपन में उनकी मां उनके सिर में तेल लगाती थीं और गूंथकर चोटी कर देती थीं अब चोटी भले ही समय के साथ छूट गई है लेकिन वो तेल लगाना नहीं भूलती।

PunjabKesari

हेयर ऑयल में वह बादाम, चंदन का तो कभी कभी प्याज का तेल भी इस्तेमाल करती हैं हालांकि इसके अलावा वह कभी कभार जेरेनियम, रोजमैरी और लैवंडर ऑइल को थोड़ा-थोड़ा मिक्स कर बालों में लगा लेती हैं और अगली सुबह हेयर वॉश करती हैं।

यें भी पढ़ें :  Alka Yagnik के हुई SNHL की बीमारी, समय पर पकड़े इसके लक्षण नहीं तो कान हो जाएंगे Damage

जिस हेयर पैक की वह बात कर रही थी उसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। बस  2 से 3 अंडे का सफेद भाग लें और उसमें एक पक्का केला मिक्स करके लगा लेती हैं। 30 मिनट के बाद वो हैड वॉश कर लेती हैं।

PunjabKesari

बालों के लिए प्रोटीन डाइट का बहुत बड़ा रोल है हालांकि वह प्रोटीन के लिए   नॉन-वेज नहीं खाती हैं और उसकी जगह टोफू, दालें, बीन्स, मटर, सोया मिल्क, ओट्स या ओटमील, चिया सीड्स, नट्स आदि का सेवन कर सकती हैं। ये सभी प्रोटीन रिच फूड्स हैं। 

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

इसके अलावा वह हीटिंग टूल्स कम से कम इस्तेमाल करती हैं। धूप से बालों को बचाती हैं। कैप या स्कार्फ पहनती हैं। वह हफ्ते में केवल एक या दो बार ही बाल धोती हैं और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करती हैं। हेयर स्पा करवाती हैं। बस यहीं उनके हैल्दी बालों का राज है। आप भी फॉलो करें अगर आपको हैल्दी और बाउंसी बाल चाहिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static