आप हेल्दी हो या बीमार? आपके पीरियड्स खाेल देते हैं शरीर के सारे राज
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:33 PM (IST)
नारी डेस्क: महिलाओं के पीरियड्स (मासिक धर्म) सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ का आईना होते हैं। आपके पीरियड्स का पैटर्न, रंग, दर्द और समय सब कुछ शरीर के अंदर चल रही स्थिति के बारे में संकेत देते हैं। आपके पीरियड्स का हर बदलाव शरीर का मैसेज हैउसे नजरअंदाज करना बड़ी बीमारी को न्योता देना है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस संकेतों के बारे में

नियमित पीरियड्स: अच्छी सेहत का संकेत
अगर आपके पीरियड्स हर 21–35 दिनों के बीच नियमित आते हैं, तो यह बताता है कि आपके हार्मोन संतुलित हैं और शरीर सही तरीके से काम कर रहा है।
बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग
बहुत ज्यादा ब्लीडिंग (हर 1-2 घंटे में पैड बदलना पड़े) संकेत हो सकता है एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन। बहुत कम ब्लीडिंगभी कमजोरी या हार्मोनल समस्या का संकेत हो सकता है।
पीरियड्स का रंग क्या बताता है
पीरियड्स में ब्राउन (भूरा) रंग का खून आना आमतौर पर पुराना रक्त निकलने का संकेत है, जो ऑक्सीकरण के कारण रंग बदल लेता है। हल्का गुलाबी रंग शरीर में खून की कमी या पोषण की कमी के संकेत हैं। बहुत काला रंग लंबे समय से रुका हुआ ब्लड का संकेत है।
ज्यादा दर्द होना
हल्का दर्द सामान्य है, लेकिन अगर दर्द इतना ज्यादा हो कि काम करना मुश्किल हो जाए, तो यह समस्या हो सकती है जैसे एंडोमेट्रियोसिस, PCOS
पीरियड्स मिस होना
बार-बार पीरियड्स मिस होना संकेत हो सकता है थायरॉइड समस्या, ज्यादा तनाव, हार्मोनल गड़बड़ी। छोटे-छोटे क्लॉट्स सामान्य हैं, लेकिन बड़े क्लॉट्स बार-बार आना समस्या का संकेत हो सकता है।

पीरियड्स को नॉर्मल करने के देसी उपाय (सुरक्षित और असरदार तरीके)
गुड़ और अदरक का सेवन: गुड़ और अदरक शरीर को गर्माहट देते हैं और ब्लड फ्लो बेहतर करते हैं। रोज सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा अदरक और गुड़ मिलाकर पीने से पीरियड्स नियमित होने में मदद मिल सकती है।
मेथी के बीज: मेथी हार्मोन बैलेंस करने में मदद करती है। रात में 1 चम्मच मेथी भिगोकर सुबह खाली पेट उसका पानी पीएं।
दालचीनी: दालचीनी पीरियड्स को नियमित करने और दर्द कम करने में मदद करती है। एक कप दूध या पानी में चुटकीभर दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं।
जीरा पानी: जीरा शरीर को डिटॉक्स करता है और पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकता है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा उबालकर रोज पिएं।
योग और एक्सरसाइज: रोजाना 20–30 मिनट वॉक, योग जैसे भुजंगासन, बालासन इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और पीरियड्स रेगुलर होते हैं।
जरूरी सावधानियां
बहुत ज्यादा देरी (2-3 महीने) तक पीरियड्स न आएं तो डॉक्टर से जरूर मिलें। PCOS, थायरॉइड जैसी समस्या में सिर्फ देसी उपाय काफी नहीं होते। संतुलित डाइट (आयरन, प्रोटीन) जरूर लें। पीरियड्स का अनियमित होना शरीर का संकेत है—देसी उपाय मदद कर सकते हैं, लेकिन सही कारण समझना सबसे जरूरी है।

