थाइराइड हो गया है तो डरिए मत, इस डाइट से होगी बीमारी कंट्रोल, एक्सपर्ट से जानें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:03 AM (IST)

नारी डेस्क: थायराइड गर्दन में स्थित एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो metabolism को नियंत्रित करने वाले हार्मोन (T3, T4) बनाती है। दोनों ही हार्मोन शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसके असंतुलन से मुख्य रूप से दो बीमारियाँ होती हैं, जिनमें हाइपोथायरायडिज्म (हार्मोन की कमी, वजन बढ़ना, थकान) और हाइपरथायरायडिज्म (हार्मोन की अधिकता, वजन कम होना, घबराहट)। आज के समय में ये बीमारी काफी बढ़ गई है और महिलाओं में इसके सबसे ज्यादा मामले आ रहे है। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल, मानसिक तनाव और गलत खानपान है। इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए कई मामलों मे दवाओं का सहारा लिया जाता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि सही डाइट और सही लाइफस्टाइल से भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

थायराइड की बीमारी का पता कैसे लगाएं

अगर आपका वजन अचानक से कम हो गया है या बढ़ गया है, दिल की धड़कन तेज होना, ज्यादा पसीना आना, चिड़चिड़ापन, नींद अच्छी नहीं आती तो आप को सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर के बताए हुए टेस्ट करवाने चाहिए और पता लगाना चाहिए कि आपको थायराइड की बीमारी है या नहीं। अगर आपको ये बीमारी हो गई है तो चिंता की बात नहीं है। इसका इलाज संभव है। एक्सपर्ट के अनुसार, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर भी आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते है।

PunjabKesari

थाइराइड में कैसी डाइट होनी चाहिए

थाइराइड की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पूर्व डायटिशियन डॉ अनामिका गौर बताती हैं कि थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जिनमें अच्छी मात्रा में आयोडीन और जिंक पाया जाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दही, दूध, अंडा शामिल कर सकते हैं।

हरी सब्जियां खाएं

थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। जैसे ब्रोंकली, पालक, शिमला मिर्च। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। हफ्ते में कम से कम चार दिन इन सब्जियों को जरूर खाएं। इसमें ध्यान रखने की जरूरत है कि सब्जियां को कच्चा न खाएं और इसके साथ साबुत अनाज से बनी रोटियों का भी सेवन करें।

PunjabKesari

फलों का सेवन करें

अपनी डाइट में फलों को भी शामिल करें। खासतौर पर सेब, केला और बेरीज़ को डाइट में शामिल करना अच्छा माना जाता है। थाइराइड की बीमारी में इन फलों का सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

पर्याप्त पानी पिएं और परहेज करें

थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ-साथ मैदा, प्रोसेस्ड फूड, और अधिक चीनी के सेवन न करें। परहेज करके भी इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते है।

योग करें

अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे कंट्रोल करें। नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त रहने के लिए योग करें। रोजाना 20 मिनट चले, कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें, इससे आपका वजन कम होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static