बाॅयफ्रेंड से शादी करने के बाद Monalisa को मिल रही जान से मारने की धमकियां, Video Viral

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 03:48 PM (IST)

नारी डेस्क : महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और विवादित भी बन गई। कुछ लोग इसे प्रेम विवाह कह रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे “लव जिहाद” से जोड़कर देख रहे हैं। मोनालिसा ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उनका रिश्ता पूरी तरह आपसी सहमति और प्यार पर आधारित है। इसी बीच कपल को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर मदद की गुहार लगाई है।

परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी

मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में फरमान खान से अपनी मर्जी से शादी की। यह फैसला उनके परिवार की सहमति के बिना लिया गया था। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया। बताया जा रहा है कि उनके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी, जिससे उन्हें विरोध और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर विवाद

शादी के बाद सोशल मीडिया पर "लव जिहाद" को लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक मुद्दा बनाते हुए मोनालिसा पर आरोप लगाए, जबकि कई यूजर्स ने कपल का समर्थन किया। मोनालिसा ने स्पष्ट किया कि यह रिश्ता पूरी तरह से आपसी सहमति और प्यार पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हिंदू ही रहेंगी और इस शादी का धर्म परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

कपल को मिल रही धमकियां

मोनालिसा और फरमान खान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों ने भावुक अपील करते हुए पुलिस, मीडिया और मुख्यमंत्री से मदद मांगी। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वे काफी डरे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

PunjabKesari

केरल सरकार का समर्थन

इससे पहले भी कपल ने केरल सरकार का धन्यवाद किया था। राज्य सरकार ने उनके इस कदम में उनका समर्थन किया और सुरक्षा उपलब्ध कराई। बावजूद इसके, उन्हें अब भी खतरा महसूस हो रहा है, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा के लिए दोबारा गुहार लगाई। मोनालिसा ने कहा कि उनके परिवार की नाराजगी के कारण उन्हें लगातार मानसिक दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

यें भी पढ़ें : Navratri में ये 5 चीजें खरीदने से बचें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल!

फिल्म इंडस्ट्री में भी विवाद

मोनालिसा को अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी को "लव जिहाद" कहा, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। हालांकि, मोनालिसा और फरमान ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ दो लोगों का निजी फैसला है और सभी आरोप गलत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static