शीशे जैसी चमक के लिए किचन की इन 4 चीजों से पाएं ग्लास स्किन

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 06:43 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल हर कोई K-Beauty से प्रेरित होकर ग्लास स्किन पाना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपकी त्वचा को नैचुरल ग्लो दे सकती हैं? अगर सही तरीके से इन घरेलू नुस्खों को अपनाया जाए, तो बिना ज्यादा खर्च किए भी आप कोरियन स्टार्स जैसी चमकती त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान और असरदार उपाय।

चावल का पानी (Rice Water)

चावल का पानी (Rice Water) त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से साफ करने के साथ-साथ उसे टाइट और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से त्वचा फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आने लगती है।
कैसे करें इस्तेमाल: चावल धोने के बाद बचा पानी एक कटोरी में लें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

PunjabKesari

खीरे का रस (Cucumber Juice)

खीरे का रस (Cucumber Juice) त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे फ्रेश और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद पानी और पोषक तत्व स्किन को रिफ्रेश करते हैं, जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है और गर्मियों में भी त्वचा तरोताजा बनी रहती है।
कैसे करें इस्तेमाल: खीरे को कद्दूकस कर उसका रस निकालें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

PunjabKesari

शहद (Honey)

शहद (Honey) एक नेचुरल मॉइश्चराइज़र के रूप में काम करता है, जो त्वचा को गहराई से नमी देकर उसे मुलायम और स्मूद बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है और चेहरा हेल्दी व चमकदार नजर आता है।
 कैसे करें इस्तेमाल: आधा चम्मच शहद चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद धो लें।

PunjabKesari

दही (Curd)

दही (Curd) में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं और जमा हुई गंदगी व ऑयल को हटाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है, साथ ही चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी नजर आने लगता है।
कैसे करें इस्तेमाल: एक चम्मच दही चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रखें, फिर धो लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

दिनभर में 4–5 लीटर पानी पिएं
सोने से पहले चेहरे को जरूर साफ करें
धूप में निकलते समय त्वचा को कवर करें या सनस्क्रीन लगाएं।

महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप सही घरेलू उपाय अपनाएं, तो आसानी से ग्लास स्किन पा सकती हैं। ये किचन इंग्रीडिएंट्स आपकी त्वचा को नैचुरली हेल्दी और चमकदार बनाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static