गलती करने पर करते हैं बच्चे की पिटाई तो देख लीजिए 7 बड़े नुकसान
punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 05:26 PM (IST)

बच्चे बहुत ही नादान होते है। वह हमेशा अपनी मस्ती में रहते है लेकिन कई पेरेंट्स उनकी नादानी को शैतानी का नाम देकर उनकी पिटाई करने लगते हैं। पेरेंट्स की यही गलतियां उनकी लाइफ पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए सभी माता-पिता को सोचना चाहिए कि बच्चों को बिना किसी कारण के बार-बार मारना-पीटना कितना गलत हो सकता हैं। आइए जानते हैं बच्चों की पिटाई का कितना बड़ा दुष्प्रभाव हो सकता है।
1. भरोसा टूटना
जब माता-पिता बच्चों को बार-बार पिटने लगते है तो उनका विश्वास पेरेंट्स से उठने लगते है, जिस वजह से आगे चलकर उनका रिश्ता कमजोर होने लगता हैं।
2. आत्मविश्वास में कमी
ऐसे हर बात पर बच्चों की पिटाई करने पर उनका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता हैं। कभी-कभी बच्चे मानसिक तनाव का शिकार भी होने लगते हैं।
3. पिटाई ही समस्या का हल
बच्चे ऐसी स्थिति में सोच लेते है कि शायद हर समस्या का हल ही पिटाई है। इसी के चलते वह आगे जाकर काफी हिंसक बन जाते है।
4. निर्णय लेने में अस्मर्थ
कई बच्चे मानसिक रूप से इतने कमजोर होने लगते है कि वह अपने निर्णय लेने में भी कमजोर हो जाते है।
5. बातें शेयर करने में दिक्कत
बच्चों के मन में डर बैठ जाता हैं कि अगर हम पेरेंट्स से कोई बात शेयर करेंगे तो शायद वह हमारी पिटाई करने लगेंगे। इसी के चलते बच्चे मां-बाप से कई बातें छिपाने भी लगते है।
6. आदर ना करना
बच्चे उसी का आदर करते है, जो उनकी बातों को समझता और उनको प्यार करता है। यही एक कारण है कि बच्चे बड़ों का आदर करना छोड़ देते हैं।
7. कुछ सीख नहीं पाते
बच्चों की ज्यादा पिटाई के कारण बच्चों में एक डर बैठ जाता हैं और उस स्थिति में बच्चों को आप अगर कुछ सिखाना भी चाहेंगे तो वो नहीं सीख पाता बल्कि और ज्यादा पिछड़ता जाता है।