अंबानी फैमिली ने किया अपने लाडले का नामकरण, शेयर किया स्पेशल कार्ड

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 05:15 PM (IST)

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया। हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका के घर बेटे ने जन्म लिया। जिसके बाद से फैंस उन्हें खूब दुआएं दे रहे हैं। वहीं अब हाल ही में  अंबानी फेमिली ने अपने लाडले का नामकरण  भी कर दिया है और इसकी घोषणा उन्होंने एक अनोखे तरीके से की है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अंबानी फेमिली ने अपने लाडले का नाम क्या रखा है। 

PunjabKesari

पोते को इस नाम से बुलाएंगे मुकेश अंबानी 

आकाश और श्लोका के बेटे का नामकरण हो गया है और अंबानी फेमिली ने अपने नन्हे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस के साथ एक कार्ड के जरिए शेयर की है। 

कार्ड के जरिए दी जानकारी 

अंबानी फेमिली द्वारा नामकरण की घोषणा किए जाने वाला कार्ड भी जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे कार्ड में उन्होंने सबसे पहले भगवान कृष्ण और अपने माता-पिता को याद किया फिर आगे कार्ड में लिखा भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से आकाश-श्लोका अंबानी के बेटे का जन्म हुआ है। आकाश और श्लोका को बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा गया है। पृथ्वी के जन्म पर दादा मुकेश अंबानी और दादी नीता अंबानी के साथ-साथ नाना रसेल महता और नानी मोना मेहता को शुभकामनाएं।

PunjabKesari

पोते के नामकरण पर लोग लगा रहे कयास 

अब भई अंबानी फेमिली के नामकरण करने के बाद लोग इस पर अपने अपने कायस लगा रहे हैं। दरअसल खबरों की मानें तो  जब आकाश का जन्म हुआ था तब मुकेश अंबानी हवाई यात्रा कर रहे थे। उसके बाद ही उन्होंने तय किया था बेटे का नाम आकाश रखने का। वहीं अब आकाश अंबानी के बेटे होने पर लोग ऐसा मान रहे हैं  कि आकाश के बेटे के जन्म के वक्त वह जमीन पर थे इसलिए उन्होंने अपने पोते का नाम पृथ्वी रखा होगा। 

PunjabKesari

10 दिसंबर को दिया था बेटे को जन्म 

आपको बता दें कि 10 दिसंबर को आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटे को जन्म दिया। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश भी हुए थे। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी की पोते के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static