अब फैमिली मेंबर बन चुके हैं Pet, कार से लेकर ट्रेन तक डॉग के साथ हो रहा सफर
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 12:09 PM (IST)
नारी डेस्क: आजकल लोग अपने पालतू कुत्तों (Pet Dogs) को घर पर छोड़ना पसंद नहीं करते। छुट्टियां हों या शिफ्टिंग अब पेट के साथ ट्रैवल करना नया ट्रेंड बन चुका है। खास बात ये है कि अब कार ही नहीं, ट्रेन और फ्लाइट में भी डॉग के साथ सफर करना आसान हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष त्योहारों के सीजन में कुल 462 डॉग्स ने ट्रेन में सफर किया। इनमें देसी और विदेशी दोनों नस्लों के डॉग्स शामिल थे।

कार से पेट के साथ सफर करने का तरीका
कार ट्रैवल सबसे आसान और कंफर्टेबल ऑप्शन माना जाता है। अगर आप भी अपने डॉग के साथ लंबे सफर पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे डॉग के लिए सीट बेल्ट हार्नेस या कैरियर रखें, हर 2-3 घंटे में ब्रेक लेकर उन्हें वॉक करवाएं। पानी और फूड साथ रखें। गाड़ी में हवा और तापमान का ध्यान रखें। इससे आपका पेट आराम से और सुरक्षित सफर कर सकता है।
ट्रेन में डॉग की बुकिंग कैसे होती है?
भारत में Indian Railways के जरिए आप अपने पेट के साथ सफर कर सकते हैं। फर्स्ट AC (1AC) में आप पूरा केबिन बुक करके डॉग को साथ रख सकते हैं। लगेज वैन (Dog Box) में डॉग को अलग कंपार्टमेंट में रखा जाता है। इस दौरान कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है जैसे- फिटनेस सर्टिफिकेट (Vet doctor से), वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट। बुकिंग के समय फॉर्म भरना होता है। डॉग का वजन देखकर लगेज के रूप में चार्ज लिया जाता है आमतौर पर ₹30 से ₹100+ प्रति किलो के हिसाब से (रूट के अनुसार बदल सकता है) चार्ज लगता है।

फ्लाइट में पेट ट्रैवल
कुछ एयरलाइंस पेट ट्रैवल की सुविधा देती हैं, जैसे Air India इसमें छोटे पेट (small dogs) केबिन में जा सकते हैं, बड़े पेट को कार्गो सेक्शन में भेजा जाता है। इस दौरान हेल्थ सर्टिफिकेट, वैक्सीनेशन प्रूफ, पहले से बुकिंग और परमिशन लेनी होती है। पेट को पहले से ट्रैवल के लिए ट्रेन करें, सफर से पहले ज्यादा खाना न दें, अपने डॉग को अकेला न छोड़ें। किसी भी इमरजेंसी के लिए डॉक्टर का नंबर रखें
क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड?
पहले पालतू जानवर सिर्फ घर की सुरक्षा या शौक तक सीमित थे, लेकिन अब लोग उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, उन्हें अकेला छोड़ना इमोशनली मुश्किल लगता है। इसलिए लोग जहां जाते हैं, अपने पेट को साथ ले जाना चाहते हैं। Instagram और YouTube पर पेट ट्रैवल वीडियोज बहुत वायरल होते हैं, लोग दूसरों को देखकर इंस्पायर होते हैं। “Pet Travel Goals” अब एक नया ट्रेंड बन चुका है।

