YouTuber Armaan Malik 5वीं बार बने पिता, शेयर की न्यू बॉर्न की तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:50 AM (IST)
नारी डेस्क: यूट्यूबर Armaan Malik एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके घर खुशियों की किलकारी गूंजी है, क्योंकि वह 5वीं बार पिता बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी Payal Malik ने एक बेटे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पायल मलिक ने 24 मार्च को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। यह अरमान मलिक का पांचवां बच्चा है। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
अरमान मलिक और पायल मलिक ने इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने नवजात बेटे की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अरमान अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।
तस्वीर के साथ अरमान ने लिखा, “जच्चा बच्चा दोनों ठीक हैं।”

वीडियो भी हुआ वायरल
कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अरमान मलिक अपने दोस्तों के साथ नवजात बच्ची के साथ समय बिताते और खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: लाफ्टर शेफ्स 3: समर्थ जुरेल की जन्नत जुबैर के साथ हरकत पर सोशल मीडिया पर भड़की जनता
फैंस और फॉलोअर्स दे रहे शुभकामनाएं
खबर सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाइयों का तांता लगा दिया। सोशल मीडिया पर लोग बच्ची के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।
परिवार में बढ़ी खुशियां
बेटी के जन्म के साथ ही अरमान मलिक के परिवार में खुशियों का माहौल है। फैंस भी इस नए सदस्य के आगमन से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

