“इंसान जो करता है, उसका कारण उसके भीतर होता है” - अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी सोच

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 04:09 PM (IST)

नारी डेस्क: महान अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी अपनी उम्र के इस पड़ाव पर बेहद सक्रिय हैं। फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में अपनी भावनाएं, जीवन के अनुभव और उम्र के साथ आने वाली सोच के बारे में खुलकर बात की।

 ब्लॉग से जुड़ाव और उसकी शुरुआत

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने ब्लॉग लिखना एक सीखने की प्रक्रिया के तौर पर शुरू किया था। धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। अब यह सिर्फ लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत बन चुकी है जो उन्हें नियमितता और संतुलन देती है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर चीज का एक सही समय और जगह होती है। ब्लॉग उनके लिए सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जो उन्हें दुनिया भर के लोगों से जोड़ती है।

अमिताभ बच्चन के महल जैसे घर में है संगमरमर का शानदार मंदिर, दिखाई इसकी झलक

 फैंस से कनेक्शन का जरिया

अमिताभ बच्चन अपने फैंस को अपनी “एक्सटेंडेड फैमिली” मानते हैं। उनका कहना है कि ब्लॉग के जरिए वह लोगों से जुड़े रहते हैं। यह उन्हें एक अलग तरह का कनेक्शन देता है, जहां वह अपने विचार और अनुभव बिना किसी फिल्टर के शेयर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी ब्लॉग उन्हें दूर ले जाता है, लेकिन यह हमेशा उन्हें लोगों के करीब बनाए रखने की कोशिश करता है।

जिंदगी से जुड़ी गहरी सीख

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने एक बहुत खास बात कही “इंसान जो करता है, उसका कारण उसके भीतर होता है।” उनका मानना है कि लोग अक्सर पूछते हैं कि आप ऐसा क्यों करते हैं, लेकिन इसका जवाब हमेशा बाहरी दुनिया में नहीं होता। असली वजह इंसान के अंदर ही होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में कई बार तर्क और बहस हो सकती है, लेकिन अंत में इंसान खुद के साथ होता है। इसलिए अपने फैसलों को समझना और स्वीकार करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  कपिल शर्मा ने 63 दिनों में 11 किलो वजन ऐसे किया कम, ट्रेनर बताई उनकी वेट लॉस जर्नी

 उम्र के साथ बदलती प्राथमिकताएं

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन का नजरिया और भी गहरा हो गया है। उन्होंने लिखा कि इस उम्र में इंसान को वही चीजें चाहिए होती हैं जो उसके लिए जरूरी हैं जैसे उसकी रोजमर्रा की आदतें, काम करने के साधन और खुद का साथ। उनके मुताबिक, जिंदगी के इस पड़ाव पर सरलता और संतुलन सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

PunjabKesari

 17 साल का ब्लॉगिंग सफर

अमिताभ बच्चन ने 2008 में ब्लॉग लिखना शुरू किया था और अब उन्हें यह करते हुए 17 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष और अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताओं से मिली प्रेरणा को भी साझा किया। उनका ब्लॉग आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। अमिताभ बच्चन की यह बात हमें सिखाती है कि जिंदगी में जो भी हम करते हैं, उसकी असली वजह हमारे अंदर ही होती है। उम्र चाहे जो भी हो, अगर इंसान खुद से जुड़ा रहे और अपने विचारों को समझे, तो वह हमेशा आगे बढ़ सकता है।

उनका ब्लॉग सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि जीवन को समझने का एक खूबसूरत तरीका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static