कौन हैं Yuvraj Dua? जिनकी रील को PM Modi ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया शेयर

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:49 AM (IST)

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है Yuvraj Dua। इसकी वजह है उनकी एक मजेदार रील, जिसे खुद Narendra Modi ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। पीएम मोदी के इस खास रिएक्शन के बाद युवराज दुआ अचानक सुर्खियों में आ गए हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो हैं कौन।

युवराज दुआ की रील क्यों हुई वायरल?

युवराज दुआ ने हाल ही में प्रधानमंत्री के लिए एक फनी रील बनाई थी। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके पिता पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी हर बात मानते हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने पीएम मोदी से एक रिक्वेस्ट भी की कि अगली बार ‘मन की बात’ में लोगों को चीनी कम खाने की सलाह दें। उनकी यही स्टाइल और ह्यूमर लोगों को खूब पसंद आया और रील तेजी से वायरल हो गई।

PunjabKesari

पीएम मोदी का मजेदार जवाब

इस रील को देखकर Narendra Modi ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, युवराज के अनुरोध पर, मैं उनके पिता (और बाकी सभी से) आग्रह करूंगा कि वे चीनी का सेवन कम करें. स्वस्थ रहें, खुश रहें!” पीए MP का यह हल्का-फुल्का जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया और पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvraj Dua (@yuvraj.dua)

कौन हैं युवराज दुआ?

Yuvraj Dua एक जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कॉमिक कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपनी फनी रील्स और रिलेटेबल वीडियोज के लिए खास पहचान रखते हैं। सोशल मीडिया पर इनके 1 मिलियन+ फॉलोअर्स हैं, साल 2024 में उन्हें ‘कॉमिक क्रिएटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला। उन्होंने Ranveer Singh को फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani के लिए दिल्ली स्टाइल बोलचाल सिखाने में मदद की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static