नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के समर्थन में आईं संध्या मृदुल, पोस्ट शेयर कर बोलीं- ‘मरने से दर्द खत्म...

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 01:20 PM (IST)

नारी डेस्क : नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के ‘ईवल डेड’ वाले बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग तनुश्री की आलोचना कर रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने पीड़ितों के दर्द और उनके अनुभवों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, संध्या ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को तनुश्री के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।

संध्या मृदुल ने पोस्ट में क्या लिखा?

संध्या मृदुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि किसी की मौत से उसके द्वारा पहुंचाया गया नुकसान अपने आप खत्म नहीं हो जाता। किसी व्यक्ति के जाने से उत्पीड़न की शिकायतें झूठी नहीं हो जातीं और न ही सार्वजनिक श्रद्धांजलि देने से पीड़ितों के अनुभवों की अहमियत कम होती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के निधन पर दुख जताना और उससे जुड़े दर्द को याद रखना, दोनों बातें एक साथ संभव हैं। जब किसी के जाने के बाद सिर्फ उसकी तारीफ की जाती है और पीड़ितों के अनुभवों को भुला दिया जाता है, तो उन्हें लग सकता है कि उनकी आवाज एक बार फिर दब गई है।

PunjabKesari

क्या मरने के बाद उत्पीड़न करने वाला…

संध्या मृदुल ने एक अन्य पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके कथित उत्पीड़न को भुला देना चाहिए? उन्होंने पीड़ितों के दर्द का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें उन अनुभवों के साथ जीना पड़ता है। पोस्ट के कैप्शन में संध्या ने कहा कि वह हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने इसके साथ हैशटैग मीटू भी अपने कैप्शन में इस्तेमाल किया।

यें भी पढ़ें : ‘दूधिया बदन’ वाले बयान पर फिर बोले Annu Kapoor, तमन्ना भाटिया को लेकर कही ये बड़ी बात

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को क्यों कहा था ‘ईवल डेड’?

नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘ईवल डेड’ शब्द का इस्तेमाल किया। अपने बयान में उन्होंने बीते कुछ वर्षों में मुश्किल हालात और कथित हमलों से गुजरने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

PunjabKesari

2018 में लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

तनुश्री दत्ता ने 2018 में  मीटू मूवमेंट आंदोलन के दौरान नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया था। नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था। 2019 में मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static