अहमदाबाद प्लेन हादसा: अस्पताल में भगदड़, ठेलों पर लाए गए शव – सिविल अस्पताल बना मातम का मंजर
punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 11:41 AM (IST)

नारी डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुआ भयानक प्लेन हादसा अब तक की सबसे दुखद घटनाओं में से एक बन गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक-ऑफ के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में हालात बेहद अराजक और दर्दनाक बन गए हैं।
क्या हुआ था हादसे में?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में 242 यात्री सवार थे, जिनमें पायलट और क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। फ्लाइट ने मुंबई से सुबह उड़ान भरी थी, जो अहमदाबाद होते हुए लंदन जा रही थी। टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
#WATCH | #AhmedabadPlaneCrash | अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्टिंग किट लाए जाते हुए देखे गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 में सवार 242 लोगों में से 241 की इस दुर्घटना में मौत हो गई। pic.twitter.com/QABh6kogT7
सिविल अस्पताल बना शोक का केंद्र
हादसे के बाद अहमदाबाद का सिविल अस्पताल पूरी तरह से शोक में डूब गया है। घायलों और मृतकों को इसी अस्पताल में लाया गया। 265 शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। एम्बुलेंस की कमी की वजह से कई शवों को ठेलों (हाथगाड़ियों) पर लाया गया। अस्पताल के बाहर मातम का माहौल, हर तरफ चीत्कार और बेबसी नजर आई।
परिजन अस्पताल में चक्कर काटते रहे
मृतकों और घायलों के परिजन अपने अपनों को ढूंढने के लिए अस्पताल के बाहर भागते-भटकते नजर आए। कोई नाम पूछ रहा था, कोई फोन दिखा रहा था, कोई तस्वीरों से पहचानने की कोशिश कर रहा था। रोते-बिलखते लोग हर कोने में दिखे।
#WATCH | AI-171 विमान दुर्घटना के बाद, एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति और घायल MBBS छात्रों का चिकित्सा उपचार, तथा मृतक यात्रियों की पहचान के लिए DNA नमूने एकत्रित करने का काम अहमदाबाद सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
वीडियो अस्पताल के बाहर से है। pic.twitter.com/T59A6Owhhh
ये भी पढ़ें: विमान हादसा: उड़ान से पहले ली गई आखिरी सेल्फी, अधूरे सपने-टूटते परिवार–तस्वीरों में ही रह गईं उनकी यादें
DNA टेस्ट से की जा रही पहचान
शवों की स्थिति बेहद खराब होने के कारण अब DNA सैंपल के ज़रिए पहचान की जा रही है। बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की टीम रातभर जुटी रही और मेडिकल स्टाफ बिना रुके काम करता रहा।
अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल
अहमदाबाद पुलिस ने सिविल अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को सही जानकारी दी जा सके।
Big big breaking
— Gopi Maniar ghanghar (@gopimaniar) June 12, 2025
लोगों को बचाने का काम जारी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में घायल को लाया जा रहा हे।
रिहाईशी इलाका हे जहा पर प्लेन क्रेश pic.twitter.com/tKo0vUu14c
PM मोदी पहुंचे घटनास्थल पर
इस हादसे में कई ऐसे यात्री शामिल थे जो MBBS की पढ़ाई के लिए या किसी कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में यात्रा कर रहे थे। कई छात्रों की भी जान गई है, जो हॉस्टल में रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद क्रैश साइट पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।
यह हादसा न सिर्फ तकनीकी विफलता का मामला है, बल्कि सैकड़ों परिवारों की जिंदगी में अंधेरा बनकर आया है। अहमदाबाद का सिविल अस्पताल आज सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि हजारों टूटे सपनों और बिखरे परिवारों का प्रतीक बन गया है।