8 घंटे का ऑपरेशन, 4 लाख का लगा चूना.... बिरयानी खाने के बाद इस महिला का हो गया सब बर्बाद
punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 07:20 PM (IST)

नारी डेस्क: खाने का शौक तो हर किसी को होता है लेकिन कई बार खाना ही इंसान की जान का दुश्मन बन जाता है। मुंबई कुर्ला की शेख परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 34 वर्षीय महिला रूबी शेख अपने परिवार के साथ डिनर करने रेस्टोरेंट गई थी, पर इस दौरान ऐसा हो गया कि उसे घर जाने की बजाया सीधा अस्पताल जाना पड़ा। चलिए जानते हैं पूरा मामला
यह भी पढ़ें: चूल्हे-चौके के साथ लाखों- करोड़ों काम रही हैं महिलाएं
3.2 सेमी की चिकन की हड्डी फंसी गले में
यह घटना 3 फरवरी की है जब रूबी शेख और उसके परिवार ने रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया। जब रूबी अपने परिवार के साथ भोजन का आनंद ले रही थी, तभी 3.2 सेमी की चिकन की हड्डी उसके गले में फंस गई और गलत दिशा में चली गई, जिससे गंभीर जटिलताएं पैदा हो गईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, टाइम्स ऑफ इंडी की रिपोर्ट के अनुसार एक्स-रे से पता चला कि हड्डी महिला के मध्य-ग्रीवा रीढ़ के क्षेत्र में C4-C5 वर्टिब्रल डिस्क के बीच फंस गई।
आठ घंटे चला ऑपरेशन
इसके बाद डॉक्टरों ने रूबी को अस्पताल में भर्ती होने को कहा तो उसने मना कर दिया. इसके दो दिन बाद बुखार, हाई बल्ड प्रेशन और संक्रमण के साथ फिर अस्पातल में वापस आई. इस बार, एंडोस्कोपी और सीटी स्कैन के जरिए डॉक्टरों को पता चला कि ग्रीवा अन्नप्रणाली में को चीज फंसी हुई है जिसके दोनों ओर छेद है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया तो उन्हें लगा कि वह दो घंटे में खत्म हो जाएगा. पर रूबी का ऑपरेशन इतना मुश्किल होता चला गया कि उसमें आठ घंटे का समय लग गया।
यह भी पढ़ें: पुरुषों से ज्यादा डिप्रेशन और उदासी में जी रही हैं महिलाएं
ऑपरेशन का खर्च आया 8 लाख
8 फरवरी को हुई यह सर्जरी बहुत जटिल थी और डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल प्रैक्टिस में ऐसे मामले असामान्य हैं। रूबी के परिवार को मेडिकल खर्च के कारण काफी वित्तीय बोझ का सामना करना पड़ा, जिसकी कुल राशि करीब 8 लाख रुपये थी। हालांकि, अस्पताल ने दान के माध्यम से इसे आधा कर दिया। रूबी को बड़ी सर्जरी के बाद ठीक होने की प्रक्रिया के तहत एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है। रूबी शेख ने कहा कि इस बुरे अनुभव के कारण अब वह बिरयानी नहीं खाएंगी।