'बेड पर मिलता था खाना...' प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने पर 22 साल बाद उठे सवाल

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 07:22 PM (IST)

आज बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा को पहली बार पूरी दुनिया तब देखा था जब उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का क्राउन अपने सिर पर सजाया था। वहीं अब इतने सालों बाद प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड जीतने पर सवाल उठा है। यहां तक कि एक्ट्रेस की जीत को 'फिक्स' बताकर उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व मिस बारबाडोस, लीलानी मैककॉने ने लगाए हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरा मुद्दा आखिर है क्या... 

PunjabKesari

लीलानी मैककॉने साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मिस वर्ल्ड की रेस में दौड़ रही थीं। अब वह एक मशहूर यूट्यूबर बन गई है। मिस बारबाडोस ने 22 साल बाद प्रियंका पर आरोप लगाया है। वह कहती हैं, 'पिछले साल भी मिस इंडिया ही जीती थी। हमें मिले सैश के ऊपर जी टीवी लिखा था। जिसके बाद हमारे देश का नाम लिखा गया था। जी टीवी ने मिस इंडियो स्पॉन्सर किया था जो एक इंडियन केबल स्टेशन है। प्रियंका चोपड़ा एक ही कंटेस्टेंट थीं जिन्हें स्विमसूट राउंड में सारोंग पहनने की इजाजत दी गई थी। हमें ऐसा कहा गया था प्रियंका अपनी स्किन टोन ठीक करने के लिए किसी क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं, उनकी स्किन अभी ठीक नहीं हुई है।'

PunjabKesari

लीलानी ने आगे कहती हैं- 'प्रियंका को बाकी कंटेस्टेंट ज्यादा पसंद नहीं करती थी। इसके पीछे की वजह ऑर्गेनाइजर का पक्षपात करना था। जब बाकी सभी लड़कियां खाना खाने के लिए एक जगह इकट्ठा होती थीं वहीं प्रियंका को उनके बेड पर खाना डिलीवर होता था।' 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कई फोटोशूट और प्रेस मीट में भी सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को देखा जाता था और किसी को नहीं। प्रियंका के पेजेंट जीतने से पहले बीच पर उनका फोटोशूट हुआ, जबकि बाकी कंटेस्टेंट को रेत पर अलग खड़ा कर दिया गया था। जिस डिजाइनर ने प्रियंका का गाउन डिजाइन किया था उसी ने बाकी सभी लड़कियों के लिए ड्रेस डिजाइन की थी लेकिन प्रियंका की ड्रेस की फिटिंग काफी अच्छी थी जबकि बाकी लड़कियों की ड्रेस की फिटिंग बहुत खराब थी। 

PunjabKesari

लीलानी के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने उस विवाद को भी याद दिलाया जब मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में प्रियंका से सवाल जवाब किया गया था। प्रियंका से पूछा गया था कि वो दुनिया में किस जीवित महिला को सबसे कामयाब मानती हैं? जिसके जवाब में उन्होंने मदर टेरेसा का नाम लिया था। जबकि उस वक्त मदर टेरेसा के निधन को 3 साल हो चुके थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static