''दिया बाती'' फेम Kanika Maheshwari ने घटाया 17 किलो वजन, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 05:06 PM (IST)

स्टार प्लस का फेमस सीरियल 'दिया और बाती' आज भी फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है। सीरियल में संध्या राठी की इंस्पारियंग स्टोरी आज भी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। इस सीरियल के फैंस को आज भी  सारे चेहरे याद हैं। अगर आप भी 'दिया और बाती' के फैंस थे तो सीरियल में चालाक वैंप की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी भी याद होगी। एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने काफी समय बाद पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में उनका लुक देख सभी हैरान हो गए हैं। कनिका ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ फैंस को हैरान कर दिया है। 

17 किलो वजन किया कम

एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान अपने लुक पर पूरा काम किया। काफी वर्कआउट करने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने दो साल में करीबन अपना 17 किलो वजन कम किया। 17 किलो वजन कम करने के बाद दोबारा एक्ट्रेस ने पर्दे पर सीरियल क्यों उत्थे दिल छोड़ आया से वापसी की थी इस सीरियल में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। इस सीरियल के बाद वह दिल दियां गल्लां में निमरत रणदीप बरार की भूमिका में दिखी जिसे भी फैंस ने काफी पसंद किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Maheshwari (@kanicamaheshwari)

कैसे कम किया वजन? 

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था लॉकडाउन के दौरान उनके पास काम में मदद करने के लिए कोई हेल्प नहीं थी। कई बार तो ऐसे भी दिन थे जब मैंने सिर्फ दाल-चावल ही बनाए। वहीं अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने वर्कआउट के जरिए कई किलो वजन कम किया है। इसके अलावा कनिका ने एक स्ट्रिक्ट डाइट भी इस दौरान फॉलो की। उन्होंने प्रोसेस्ड शुगर, आइटम और ग्लूटेन का सेवन बिल्कुल बंद कर दिया था। 

PunjabKesari

साल 2012 में की थी शादी 

वहीं एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने साल 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई से शादी की थी। वहीं अप्रैल 2015 में उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म बी दिया। अपनी फैमिली के साथ कनिका अपने काम में भी बिजी हैं। एक्टिंग के अलावा वह स्टोरी टेलिंग का हुनर भी रखती हैं और वह एक अच्छी कोच भी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Maheshwari (@kanicamaheshwari)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static