अभिषेक बजाज संग 4 स्टार्स की बेरुखी! रेखा पर फैंस गुस्से में, बोले- सुशांत के साथ भी यही हुआ
punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 03:55 PM (IST)
नारी डेस्क: 'बिग बॉस 19' से बाहर होने के बाद अभिषेक बजाज ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार वजह उनका एविक्शन नहीं, बल्कि हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो है जिसमें कुछ सितारे उन्हें नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। खासकर रेखा के व्यवहार ने लोगों को हैरान और नाराज़ दोनों कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने अभिषेक के लिए आवाज उठाई और कई ने स्टार्स की बेरुखी पर सवाल उठाए।
अभिषेक बजाज को इग्नोर किया गया
इस महीने की शुरुआत में 'वीकेंड का वार' में अभिषेक का एविक्शन फैंस के लिए एक चौंकाने वाला पल था। बिग बॉस के घर में उनका सफर कई मोड़ों और बहसों से भरा रहा। उन्होंने घर में अशनूर कौर के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई। हाल ही में अभिषेक फराह खान के यूट्यूब शो में मेहमान बने, जहां उन्होंने बिग बॉस में अपने अनुभव शेयर किए।
लेकिन उनका हालिया वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की पार्टी में अभिषेक को स्टार्स ने नजरअंदाज किया। रेखा, काजोल और मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े नाम मौजूद थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फातिमा सना शेख बाकी सितारों के साथ फोटो खिंचवाती हैं, लेकिन अभिषेक से कोई बातचीत नहीं होती।
फैंस ने अभिषेक के लिए आवाज उठाई
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराज़गी जताई। कई लोग अभिषेक के लिए प्यार और सपोर्ट दिखाने लगे। एक यूजर ने लिखा कि "रेखा हमेशा उन लोगों को गले लगाती हैं जिनका प्रोजेक्ट आ रहा होता है। अब अभिषेक के साथ ऐसा देखना दुखद है।" कुछ ने कहा कि "ये वही पैटर्न है जो सुशांत के साथ भी होता था।" फैंस ने स्टार्स की बेरुखी पर कड़ा सवाल उठाया और अभिषेक के लिए कई समर्थन भरे कमेंट किए।
बिग बॉस 19 में क्यों आता था गुस्सा
इंटरव्यू में जब फराह ने अभिषेक से पूछा कि क्या वह गुस्सैल हैं और अपना गुस्सा दिखाते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि, "इतने इमोशंस वहां पर तेज हो जाते हैं। अगर मैं अपनी राय नहीं रखूंगा तो लोग कैसे जानेंगे कि मैं कौन हूं। मुझे लगा वहां जाकर ज्यादा हो गया, लेकिन मैंने ज्यादा लड़ाइयां नहीं की।"
इससे साफ है कि अभिषेक का गुस्सा केवल अपनी राय और भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका था, और इसे नेगेटिव तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।
बिग बॉस 19 में बचे कंटेस्टेंट्स
शो के अब तक के बचे हुए कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, अमल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और प्रणित मोरे शामिल हैं। अशनूर और शहबाज शो से बाहर हो चुके हैं। शो को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।

