संचिता उगले और सुशांत सिंह की मौत के बीच है गहरा कनेक्शन! भाई बोला- दोनों की आरोपी है  इंडस्ट्री

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 09:16 AM (IST)

नारी डेस्क: दिवंगत एक्ट्रेस संचिता उगाले के भाई, आकाश सतीश उगाले ने अपनी बहन के सुसाइड और 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत के बीच कनेक्शन होने का आरोप लगाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी बहन और सुशांत दोनों ही इंडस्ट्री के भारी दबाव का सामना कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें यह बड़ा कदम उठाना पड़ा। इतना ही नहीं, दोनों की मौत एक ही तारीख को हुई, बस 6 साल का अंतर था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आकाश ने बताया कि संचिता उगाले के सोशल मीडिया हैंडल पर आखिरी पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के बारे में थी। उन्होंने रविवार को सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- 'फिर से 14 जून आ गया है'। आकाश ने IANS को बताया, "उन्होंने 14 जून 2020 को सुसाइड किया था। क्यों? क्योंकि बॉलीवुड, यानी इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला था, और उसी दबाव की वजह से उन्होंने सुसाइड किया। ठीक उसी तरह, कल मेरी बहन ने भी उसी वजह से सुसाइड किया, मैं यही कह रहा हूं।" 6 साल के अंतर पर हुई इन दो अचानक मौतों के बीच कनेक्शन समझाते हुए उन्होंने आगे कहा, "बस 1 दिन पहले यानी कल, उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी जिसमें लिखा था- 'फिर से 14 जून आ गया है'। इसका मतलब है कि 14 जून फिर से आ गया है और कल ही उन्होंने भी सुसाइड कर लिया।" 


आखिर में, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी बहन की मौत की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा- "इसलिए, मैं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अपने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से गुज़ारिश करता हूं कि वे कृपया इस घटना पर ध्यान दें।" पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के नालासोपारा ईस्ट में आचोले गांव स्थित अपने घर पर रविवार शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली। याद दिला दें कि सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फांसी लगाने से दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static