खूनी मंगेतर ने 4 दिन पहले भी केतन को दिया था धक्का, फिर सांप के नाम से बचा लिया था खुद को
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:36 PM (IST)
नारी डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट बिजनेस के 25 साल के वारिस केतन विशाल अग्रवाल के मर्डर की खबर ने देश को हिला कर रख दिया। 18 जून को लोनावला के पास लोहगढ़ किले से धक्का देकर उनकी हत्या किए जाने से कुछ दिन पहले भी उनकी मंगेतर ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना को पहले एक दुर्घटना माना गया था, लेकिन आरोपी के कबूलनामे के बाद यह मामला हत्या की जांच में बदल गया।
यह भी पढ़ें: दांतों का दोस्त पर हार्ट और किडनी का दुश्मन है आपका Toothpaste
शक के आधार पर पकड़ी गई आरोपी मंगेतर
पुणे के गहुंजे में लोढ़ा बेलमोंडो के रहने वाले और परिवार द्वारा चलाई जाने वाली रियल एस्टेट कंपनी 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर केतन अग्रवाल, 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ उनके जन्मदिन के जश्न के तौर पर लोहागढ़ किला घूमने गए थे। सिया ने शुरू में पुलिस को बताया था कि किले के पास तस्वीरें लेते समय केतन फिसलकर गिर गए थे। शुरुआत में इसे दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने हत्या के शक में पीड़ित की मंगेतर और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया।
केतन के परिवार ने लगाए कई आरोप
केतन के परिवार का आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल जिन पर पहले कभी शक नहीं किया गया था ने हत्या से पहले कुछ ऐसे संकेत दिए थे जिनसे शक पैदा होता है। परिवार ने लोहगढ़ ट्रेक के दौरान हुई एक घटना का ज़िक्र किया, जिसमें सिया ने कथित तौर पर केतन को चट्टान के किनारे धकेल दिया था। हालांकि, योजना तब नाकाम हो गई जब उसने पास की एक झाड़ी पकड़ ली और गिरने से बच गया। अपने क्राइम को छिपाने के लिए सिया ने सांप का बहाना बनाया था। उसने कथित तौर पर अपने मंगेतर केतन से कहा कि उसने उसे सांप से बचाने के लिए धकेला था। हत्या के कथित मामले से पहले हुई कई अन्य घटनाओं जैसे बाली की ट्रिप का रद्द होना और सिया का बार-बार लोहगढ़ ट्रेक पर जाने का ज़िद करना ने केतन के परिवार के इस शक को और मजबूत कर दिया कि हत्या में चेतन चौधरी के साथ सिया की भी भूमिका थी।
यह भी पढ़ें: तेज गेंदबाज ने दुनिया को कहा अलविदा, मंगेतर की मौत की खबर सुनकर भी नहीं छोड़ा था मैच
सिया ने ट्रेकिंग के लिए की थी जिद
अग्रवाल परिवार ने भी अपने बयान में सिया को लेकर कुछ संदेह ज़ाहिर किए, जिसके बाद पुलिस ने उसका फ़ोन और अन्य फोरेंसिक विवरणों की जांच की। जल्द ही यह बात सामने आई कि वह और चेतन चौधरी एक साल से ज़्यादा समय से रिलेशनशिप में थे और उसने कई तरीकों से यह जाहिर करने की कोशिश की थी कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती। जांच में पता चला कि मौत से चार दिन पहले, यह कपल लोहगढ़ ट्रेकिंग के लिए गया था। वहां सिया ने कथित तौर पर केतन को धक्का दे दिया, उसने दावा किया कि उसने एक सांप देखा था और वह केतन को बचाने की कोशिश कर रही थी। 18 जून को सिया ने फिर ज़ोर दिया कि वे 19 जून को उसके जन्मदिन से पहले ट्रेकिंग पर जाएं। इस घटना की तुलना पिछले साल मेघालय के जंगलों में इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की 'हनीमून हत्या' से की जा रही है।

