सावन में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:43 PM (IST)

नारी डेस्क : सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और इस पवित्र समय में भगवान महादेव की कृपा भक्तों पर बनी हुई है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना कई राशियों के लिए शुभ बदलाव लेकर आ सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु को अचानक होने वाली घटनाओं, अप्रत्याशित लाभ और जीवन में बड़े बदलावों का कारक माना जाता है। जब भी राहु अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। फिलहाल राहु अपने नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर रहा है, लेकिन 2 अगस्त 2026 से यह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल माने जाते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी 4 राशियां हैं, जिनके लिए राहु का यह गोचर शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि  (Aries) 

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है।
आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के योग हैं।
अचानक आर्थिक लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं।

PunjabKesari

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। विशेष रूप से नौकरी, कारोबार और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है।
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहेगी।
पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

 

सिंह राशि (leo zodiac sign)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है। करियर में नई संभावनाएं और आर्थिक मजबूती देखने को मिल सकती है।
नई नौकरी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
कारोबार में बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।
सैलरी बढ़ने या आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
वाहन या मकान खरीदने का अवसर मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलने की संभावना है।

PunjabKesari

धनु राशि  (sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में लाभकारी माना जा रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
नौकरी से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है।
नया काम या नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है।
व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है।
काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।

यें भी पढ़ें: हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

 

नोट: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित होती हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव उसकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली, दशा और अन्य ज्योतिषीय योगों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए इन फलों को सामान्य ज्योतिषीय अनुमान के रूप में ही देखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static