Periods खुलकर ना आने के 6 कारण

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 11:38 AM (IST)

मासिक धर्म यानि पीरियड एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महीने महिलाओं को गुजरना पड़ता है। वैसे तो महिलाओं को हार्मोनस के मुताबिक यह 3 से 5 दिनों तक रहते हैं। मगर हेल्थ एक्सर्पट्स के अनुसार, यह अवधि समय और परिस्थिति के मुताबिक बदलती भी रहती है। इसके कारण कई बार महिलाओं को किसी महीने पीरियड सामान्य आते हैं तो कई बार लाइट। वहीं आजकल ज्यादातर महिलाओं को लाइट पीरियड्स की समस्या हो रही है।

एक्सपर्ट के अनुसार, इसके कारण महिलाओं में अर्ली मेनोपॉज (पीरियड बंद होना) होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस पर समय रहते काबू पा लेने में ही भलाई है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में लाइट पीरियड्स आने के कुछ खास कारण बताते हैं...

PunjabKesari

चलिए जानते हैं पीरियड्स खुलकर न आने के मुख्य कारण

 

खराब जीवनशैली

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड खुलकर न आने का सबसे बड़ा कारण गलत जीवनशैली है। असल में आजकल की महिलाएं जॉब करती है। ऐसे में वे अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाती है। मगर गलत समय में भोजन खाना, हेल्दी चीजें ना सेवन ना करें व डाइटिंग के कारण घंटों भूखे रहने से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में पीरियड लाइट आने की समस्या होती है।

गलत खानपान

आजकल की महिलाएं अपनी डाइट का सही ध्यान नहीं करती है। ऐसे में अधिक ऑयली, मसालेदार भोजन खाने से शरीर पर गहरा असर पड़ता है। इसके कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है। इसके साथ ही वजन व खून कम होने की परेशानी होने लगती है। इस कारण बॉडी में मासिक धर्म को रेगुलेट करने वाले हार्मोन भी असंतुलित हो जाते हैं। ऐसे में लाइट पीरियड आने की परेशानी होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए डेली डाइट में हरी-सब्जियां, ताजे फल, दलिया, सूखे मेवे, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि शामिल करें। इससे आपके शरीर में हार्मोन संतुलित होंगे और खून बढ़ेगा। ऐसे में पीरियड से जुड़ी समस्याओं से बचाव रहेगा।

PunjabKesari

नींद न आने की समस्या

हमारे शरीर को रिलैक्स करने के लिए नींद की जरूरत होती है। इससे शरीर व दिमाग शांत होता है। साथ ही बेहतर तरीके से काम करता है। दूसरी और अनिद्रा की समस्या होने से शरीर अधिक मात्रा में कार्टिसोल जो कि (एक तरह का स्ट्रेस हार्मोन) का उत्पादन करता है। इसके कारण पीरियड खुलकर ना आने की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें।

ज्यादा तनाव में रहना

अधिक तनाव लेने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण मासिक धर्म चक्र हार्मोन को बदल देता है। ऐसे में खुलकर पीरियड ना आने की शिकायत हो सकती है। इसलिए तनाव कम लेने व खुश रहने की कोशिश करें।

PunjabKesari

हार्मोन असंतुलन होना

शरीर में हार्मोन संतुलित ना होने से भी लाइट पीरियड की समस्या होने लगती है। दरअसल, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन मिलकर मासिक धर्म को चलाते हैं। मगर इनमें से एक हार्मोन अधिक हो और दूसरा कम होने पर लाइट पीरियड आने की परेशानी होती है। 

गर्भनिरोधक गोलियां खाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है। गर्भनिरोधक माध्यम जैसे पिल्स, पैच, रिंग और शॉट आदि शरीर में अंडे बनने में रुकावट डालती है। ऐसे में इस वजह से लाइट पीरियड आने की समस्या होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static