विटामिन D की कमी के 5 लक्षण, जिन्हें कभी न करें अनदेखा
punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 06:09 PM (IST)

विटामिन डी की कमी के कारण : शरीर के विकास के लिए विटामिन्स और मिनरल्स काफी जरूरी है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है तो वह कई संकेत देने लगता है। यह विटामिन हमारे लिए काफी जरूरी है। आप दूध पीने से परहेज करते हैं और सही मात्रा में धूप भी नहीं लेते तो शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की कमी हो सकती है। यह काफी गंभीर समस्या है, जिससे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। विटामिन डी का हमारे शरीर में काफी महत्तवपूर्ण रोल है। इसकी कमी होने से हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते है। विटामिन डी की कमी होने के लक्षण इस प्रकार है। इस तरह पहचानें बच्चे के शरीर में विटामिन डी की कमी
विटामिन डी की कमी के लक्षण
1. कमजोर इम्युन सिस्टम
विटामिन डी जीन फंक्शन्स और प्रक्रियाओं को सामान्य रूप में नियंत्रित करता है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है।
2. हड्डी और मांसपेशियां कमजोर
हड्डियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशियों में लगातार दर्द महसूस हो रहा है तो ऐसा विटामिन डी की कमी का कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्डियों दांतों और मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
3. तनाव
शोध में पाया गया कि जिन लोगों के शरीर विटामिन डी की कमी होती है वो हमेशा उदास और तनावग्रस्त रहते है। विटामिन डी हमारे मूड और तनाव पर काफी जरूरी भूमिका निभाता है। विटामिन डी डिप्रेशन से दूर निकालने में मदद करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
4. अधिक पसीना आना
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर अधिक पसीना आता है। यह पसीना सिर पर अत्यधिक आता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। बच्चों के हाथो पर अगर ज्यादा पसीना आता है तो हो सकता है कि उनमें विटामिन डी की कमी हो। इसको अनदेखा न करें।
5. चिकित्सक क्षमता में देरी
बार-बार इंफैक्शन होना भी विटामिन डी की कमी का ही संकेत है। दरअसल, हमारे इम्युन सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली किसी भी घाव के संक्रमण से लड़ने का काम करती है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली समझौता कर लेती है, जिससे आपका शरीर हानिकारक बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकता है।
विटामिन डी की कमी के कारण
1. यदि आपकी त्वचा का रंग बहुत गहरा है।
2. अगर आप 50 से अधिक उम्र के है।
3. वजन बहुत ज्यादा होना।
4. आहार में विटामिन डी-युक्त खाद्य पदार्थ शामिल न करना।
5. यदि आप धूप से बहुत अधिक बचते हैं।
6. अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर में बिताना।