कितनी खतरनाक है ये बीमारी ? ‘डॉन’ डायरेक्टर का इसी कारण हुआ निधन, जानें लक्षण और इलाज

punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 10:38 AM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर फिल्म ‘डॉन’ (1978) के निर्देशक चंद्र बरोट का आज 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें पिछले 7 सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की गंभीर फेफड़ों की बीमारी थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चंद्र बरोट ने डॉन के अलावा आश्रिता और प्यार भरा दिल जैसी फिल्में भी बनाई थीं। उनकी पत्नी के अनुसार, उनकी मौत की असली वजह पल्मोनरी फाइब्रोसिस ही रही, हालांकि दिल का दौरा भी एक कारण बताया गया है।

 क्या होती है पल्मोनरी फाइब्रोसिस?

पल्मोनरी फाइब्रोसिस यानी फेफड़ों में सूजन और जख्म होना। इस बीमारी में फेफड़ों के टिश्यू धीरे-धीरे सख्त हो जाते हैं और ऑक्सीजन ठीक से शरीर में नहीं जा पाती। डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़े मधुमक्खी के छत्ते जैसे कड़े हो जाते हैं, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

 इस बीमारी के प्रमुख कारण क्या हैं?

कबूतरों का संपर्क – कबूतरों की बीट (मल) के संपर्क में आना या उन्हें दाना डालना।

धूम्रपान (Smoking)

जेनेटिक (वंशानुगत कारण)

IPF (Idiopathic Pulmonary Fibrosis) – जब बीमारी की कोई स्पष्ट वजह नहीं होती।

प्रदूषण और केमिकल वाले वातावरण में लंबे समय तक रहना।

पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण क्या हैं? लगातार सूखी खांसी रहना। सांस फूलना, सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत। जल्दी थकान होना। वजन कम होना, भूख न लगना। होठों, आंखों या नाखूनों का नीला या सफेद पड़ जाना। दवा लेने के बाद भी खांसी में आराम न मिलना।

PunjabKesari

ये सभी संकेत इस बीमारी की ओर इशारा करते हैं।

ये भी पढ़ें: हड्डियों के दुश्मन हैं ये 2 ड्रिंक्स! छीन लेते हैं कैल्शियम, विटामिन D और B12, हो सकती है गंभीर बीमारी

इस बीमारी का इलाज क्या है?

डॉक्टरों के अनुसार, पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई पक्का इलाज अभी तक नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के उपाय मौजूद हैं

एंटी-फाइब्रोटिक दवाएं दी जाती हैं, जो बीमारी की रफ्तार को धीमा करती हैं। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन थेरेपी दी जाती है। बीमारी बढ़ने पर फेफड़ों का ट्रांसप्लांट भी एक विकल्प हो सकता है। इलाज से पहले HRCT स्कैन और अन्य जरूरी टेस्ट किए जाते हैं।

 बचाव के उपाय क्या हैं?

धूम्रपान से बचें

प्रदूषित या धूलभरे माहौल में मास्क पहनें

अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है तो साफ-सफाई का खास ध्यान रखें

वैक्सीनेशन जरूर कराएं  जैसे कि फ्लू, निमोनिया और कोविड बूस्टर डोज

आपको बता दे कि फिल्म डायरेक्टर चंद्र बरोट का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। हालांकि, अंतिम संस्कार का समय अभी घोषित नहीं हुआ है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static