घर की पूर्व दिशा में छिपा है अमीरी का राज, यहां जरूर रखें ये 5 चीजें

punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 04:58 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा माना गया है। सूर्य ऊर्जा, जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक होते हैं। ऐसे में अगर घर या कार्यस्थल की पूर्व दिशा का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो जीवन में तरक्की और धन का आगमन जरूर होता है। पूर्व दिशा को देवी-देवताओं की दिशा भी माना गया है। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष वस्तुओं को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानें कि पूर्व दिशा में क्या-क्या रखना शुभ माना गया है।

पूर्व दिशा में रखें मंदिर

घर में मंदिर की दिशा सबसे महत्वपूर्ण होती है। वास्तु के अनुसार, मंदिर को पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता है। ऐसा करने से पूजा-पाठ का सकारात्मक प्रभाव पूरे घर में फैलता है और वातावरण शुद्ध रहता है।

PunjabKesari

तिजोरी रखें लाल या सुनहरे रंग की

अगर आपका दुकान या ऑफिस है, तो उसकी पूर्व दिशा में लाल या सुनहरे रंग की तिजोरी रखें। इस तिजोरी में आप पैसे या कीमती चीजें रख सकते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में रखी तिजोरी कभी खाली नहीं होती और धन हमेशा बना रहता है।

ये भी पढ़े: कम बजट में घर को दें इंस्टाग्राम जैसा एस्थेटिक लुक, ये 6 चीजें करेंगी कमाल

शीशा (Mirror) लगाना भी शुभ

घर की पूर्व दिशा में शीशा लगाना भी शुभ माना गया है। ऐसा शीशा लगाएं जिसमें तिजोरी या घर की समृद्ध चीजें दिखें। लेकिन ध्यान रखें, शीशा दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। शीशा पूर्व में लगेगा तो वह समृद्धि को बढ़ाता है।

PunjabKesari

तुलसी का पौधा लगाएं

तुलसी का पौधा वास्तु और धर्म दोनों में पवित्र माना जाता है। घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार के बीच आपसी मेलजोल मजबूत होता है।

PunjabKesari

सूर्य देव की फोटो या उगते सूरज की तस्वीर

पूर्व दिशा में सूर्य उगता है, इसलिए इस दिशा की दीवार पर सूर्य देव की फोटो या उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाना बहुत लाभकारी होता है। इससे जीवन में नई ऊर्जा, यश, पद-प्रतिष्ठा और सफलता आती है।

सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं

धार्मिक और वास्तु शास्त्र दोनों के अनुसार, सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। यह प्रतीक है गति, ऊर्जा और प्रगति का। इससे व्यापार, नौकरी और पढ़ाई सभी क्षेत्रों में तरक्की के योग बनते हैं।

अगर आप जीवन में तरक्की, धन और शांति चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा का सही तरीके से उपयोग जरूर करें। यह न केवल घर में सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि आपके मन और शरीर को भी सकारात्मक बनाए रखता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static