हैलोवीन वीक मनाने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 डरावनी जगहें

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 03:47 PM (IST)

आपने बचपन में या फिर कभी भी भूत-प्रेतों से जुड़ी कई कहानियां सुनी होंगी। आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी भूल-भुलिया से कम नहीं है। तो चलिए डालते हैं दिल्ली की कुछ उन्हीं डरावनी और रहस्यमयी खास जगहों पर एक नजर...

Image result for haunted place,nari

दिल्ली कंटोनमेंट

दिल्ली की इस जगह को दिल्ली-कैंट के नाम से जाना जाता है। इस जगह का निर्माण ब्रिटिश सरकार द्वारा किया गया था। ऐसी मान्यता है कि हर रोज इस जगह पर एक सफेद साड़ी पहनने महिला खड़ी होकर लोगों से लिफ्ट मांगती है। लिफ्ट न देने पर वह औरत काफी देर तक गाड़ी का पीछा भी करती है। चारों तरफ हरे-भरे पेड़ों से घिरा यह इलाका किसी हॉरर फिल्म के सीन से कम नहीं लगता। 

Image result for दिल्ली कंटोनमेंट,nari

फिरोज शाह कोटला किला 

1354 ईस्वी में फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाया गया यह किला आज भूतों वाले किले के नाम से जाना जाता है। इस किले के आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि हर गुरुवार को यहां अपने आप मोमबत्तियां जलने लगती हैं। साथ ही अगले दिन किले के किसी न किसी कोने में दूध और कच्चा अनाज पड़ा हुआ मिलता है।

Related image,nari

भूली भटियारी

दिल्ली की भूली भटियारी जगह वहां की सबसे हॉंटेड जगहों में से एक मानी जाती है। इस जगह पर शाम के बाद लोगों का जाना बिल्कुल मना है। आप केवल दोपहर के वक्त ही इस जगह को देखने जा सकते हैं। यहां के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सूरज ढलने के बाद यहां अजीबो गरीब आवाजें सुनने को मिलती हैं।

Image result for भूली भटियारी दिल्ली,nari

खूनी दरवाजा

इस जगह पर ब्रिटिश जनरल विलियम हॉडसन ने बिना किसी कसूर के बादशाह बहादुर शाह जफर के तीन बेटों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। लोगों का मानना है कि आज भी उन तीन भाईयों की आत्मा इस जगह पर भटकती है। यह जगह पूरी तरह सरकार की निगरानी में हैं जिस वजह से यहां जाने में आपको किसी तरह का डर मन में रखने की जरुरत नहीं है। 

Image result for खूनी दरवाजा दिल्ली,nari

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static