मृत्यु आने से पहले मनुष्य को दिखने लगती हैं ये 5 चीजें, गरुड़ पुराण में दर्ज हैं ये संकेत

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 04:05 PM (IST)

नारी डेस्क: इस दुनिया में जो भी जीव जन्म लेता है, उसकी मृत्यु एक न एक दिन निश्चित होती है। यह एक ऐसा सच है जिसे कोई टाल नहीं सकता। यहां तक कि जब भगवान भी मनुष्य रूप में इस धरती पर आए तो उन्होंने भी जीवन और मृत्यु के इस नियम को स्वीकार किया। गरुड़ पुराण, जो हिन्दू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है, उसमें मृत्यु के बाद की दुनिया के बारे में विस्तार से बताया गया है। उसमें यह भी बताया गया है कि मृत्यु से पहले व्यक्ति को कुछ विशेष संकेत मिलते हैं जो यह बताते हैं कि उसकी जीवन यात्रा समाप्त होने वाली है।

मृत्यु से पहले दिखते हैं अपने कर्म

गरुड़ पुराण के अनुसार, जब मनुष्य की मृत्यु नज़दीक होती है, तो उसे अपने जीवन के सारे कर्म याद आने लगते हैं। अच्छे कर्मों की याद उसे सुकून और संतोष का अहसास कराती है। बुरे कर्मों की याद उसे डर, पछतावा और बेचैनी से भर देती है। यह सब कुछ ऐसे होता है जैसे कोई चलचित्र (फिल्म) उसकी आंखों के सामने चल रहा हो।

PunjabKesari

अजीब परछाइयों का दिखना शुरू होता है

मृत्यु के पास पहुंचता हुआ व्यक्ति कुछ अजीब और डरावनी परछाइयां देखने लगता है। उसे ऐसा लगता है जैसे कोई उसका पीछा कर रहा हो। खास बात यह होती है कि उसे अपनी खुद की परछाई दिखना बंद हो जाती है, लेकिन दूसरी रहस्यमयी परछाइयां दिखाई देती रहती हैं। ये अनुभव व्यक्ति को और ज्यादा बेचैन और भयभीत कर देते हैं।

ये भी पढ़े: नीम करोली बाबा ने बताई ये 3 गलतियों से इंसान रहता है हमेशा परेशान, आप भी रखें ध्यान

मरे हुए लोगों की आत्माएं दिखने लगती हैं

जब मृत्यु निकट आती है, तो व्यक्ति को मरे हुए लोगों की आत्माएं नजर आने लगती हैं। कभी उसे वो आत्माएं दिखती हैं जिन्हें वो बहुत प्यार करता था। कभी उन आत्माओं का दर्शन होता है जिनसे उसका कोई रिश्ता अच्छा नहीं था। इस वजह से व्यक्ति में डर और घबराहट बढ़ जाती है।

यमदूतों का दिखाई देना

गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के समय व्यक्ति को यमदूत दिखाई देने लगते हैं। वह महसूस करता है कि कोई उसे लेने के लिए आ रहा है। ये अनुभव खासकर रात के समय ज्यादा महसूस होते हैं। यमदूतों का आभास व्यक्ति को गहरी चिंता और डर में डाल देता है।

PunjabKesari

पितरों से जुड़े सपने आने लगते हैं

मरणासन्न व्यक्ति को अक्सर अपने पूर्वजों (पितरों) से जुड़े सपने आने लगते हैं। इन सपनों में पितर उसे अपने पास बुलाते हुए नजर आते हैं। कभी-कभी उसे ऐसा भी लगता है कि वह कोई पुरानी घटना फिर से जी रहा है, जो बहुत साल पहले घट चुकी होती है। ये सपने संकेत देते हैं कि व्यक्ति का जीवन अब अपने अंत की ओर है।

यह सारी बातें यह दिखाती हैं कि मृत्यु सिर्फ जीवन का अंत नहीं है, बल्कि एक नए संसार की शुरुआत है। गरुड़ पुराण हमें सिखाता है कि अपने कर्मों को सही रखें, ताकि जब यह समय आए तो आत्मा को डर न लगे बल्कि शांति और सुकून मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static