Women''s Day से पहले हुआ बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 4 महिलाओं की मौत और कई घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 07:46 PM (IST)

नारी डेस्क:  हरियाणा के जिंद जिले में शनिवार को एक 'गुलाल' निर्माण इकाई में आग लगने से चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आग कथित तौर पर कारखाने के प्रवेश द्वार पर लगी और उसके बाद धुआं फैक्टरी के अंदर फैल गया। उसने बताया कि यह फैक्टरी सफीदों की भाट कॉलोनी के एक आवासीय क्षेत्र में स्थित है। 
 

यह भी पढ़ें:  रैपर बादशाह ने विवाद के बाद मांगी माफी
 

पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए कारखाने की छत से छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से जलती फैक्टरी से श्रमिकों को बचाने के लिए एक चारदीवारी तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया, जबकि पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। 


यह भी पढ़ें:  मार्च में मई जैसी गर्मी! अगले दो दिन लू के आसार
 

हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जींद के पुलिस ने बताया कि आग लगने से चार महिला कामगारों की मौत हो गई। इनमें से तीन की उम्र लगभग 50 वर्ष, जबकि चौथी महिला 36 वर्ष की थी। अधिकारी ने बताया- ''इस घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।'' उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static