ये हैं बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत जगहें, देखिए यहां क्या है खास ?

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 03:53 PM (IST)

बंगलादेश को हाल ही में सबसे अधिक हरियाली वाला देश होने का मान-सम्मान हासिल हुआ है। बंगलादेश में आपको बहुत से पानी के झरने, पदमा, मेघना और जमुना नदी की खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। इन सबके अलावा भी बंगलादेश में और बहुत सी अच्छी जगहें देखने लायक जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। आइए नजर डालते हैं उन्हीं कुछ खास जगहों पर...

कॉरल आईलैंड

यह बांग्लादेश का एकमात्र कॉरल द्वीप है, जो Saint Martin Coral आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप पर आपको बहुत सी युनीक बातें देखने को मिलेंगी जैसे कि रंग बिरंगे पत्थर, मछलियां, नोकाएं और छोटे-छोटे रेस्टोरेंट्स।

PunjabKesari,nari

नीलाचल

समुद्रतल से 1600 फुट की ऊंचाई पर बना नीलाचल एक पिकनिक स्पोर्ट है। इस जगह खड़े होकर आपको समुद्र के हसीन नजारे देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari,nari

60 गुंबद

दक्षिणी बागेरहाट जिले की यह 60 गुंबदों वाली मस्जिद यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल है। यह जगह बंगलादेश के इतिहास को अपनी जुबान से बखूबी बयान करती है। बंगाल की इस इमारत में लगभग 60 गुबंद बने हुए हैं, जो इसकी एक अलग पहचान बनाती है।

PunjabKesari,nari

सुंदरबन

भारत बंगलादेश की सीमा पर स्थित सुंदरबन बंगलादेश का बहुत ही हसीन हिस्सा है। यहां आपको लुप्त हो चुके टाइगर भी देखने को मिलेंगे। टाइगर के अलावा हिरन, नील गाय और हंस भी इस बन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। 

PunjabKesari,nari

इन सबके अलावा पत्थरों की चादर, तैरते बाजार और रंगामाटी की छत जैसी जगहें भी बंगलादेश में काफी फेमस हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static